Tuesday, 5 May 2020

पॉलिटेक्निक कॉलेज के द्वारा वेतन कटौती को लेकर शिक्षकों ने जताई नाराजगी

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
            पॉलिटेक्निक कॉलेज मधुपुर का गेट दृश्य

पॉलिटेक्निक कॉलेज मधुपुर के प्रबंधन द्वारा यहां पढ़ाने वाले कई शिक्षकों का वेतन काटे जाने के सवाल पर मंगलवार को हेसला और आस-पास जिलो में रहने वाले शिक्षकों ने इस पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक जितेंद्र कुमार बेदिया, रोहित कुमार ने एक साथ बताया कि भुनेश्वर बीआईआईटी ग्रुप के द्वारा मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालित है। लॉकडाउन कि इस स्थिति में कॉलेज प्रबंधन के द्वारा मार्च माह का वेतन भुगतान किया गया है। जिससे 30% की राशि काट ली गई है। इसे लेकर कॉलेज प्रबंधन के कार्यालय में हम सभी फोन भी कर रहे हैं। लेकिन कोई जवाब नहीं मिल पा रहा है। इन्होंने ने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज आरंभ से ही हम लोगों का सैलरी देने में आनाकानी करती रही है। जिससे हम सभी शिक्षकों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो जाती है। कॉलेज प्रबंधन लगातार यहां छात्रों को भी लाने के लिए कहता रहता है। इसका पालन नहीं करने पर नौकरी जाने का खतरा बना रहता है। कॉलेज के तीन साल पूर्ण होने के बाद भी हम शिक्षकों की पीएफ कटौती शुरू नहीं हुई है। यहां कानून का पालन भी नहीं हो रहा। शिक्षको ने मांग किया की इस करोना की महामारी की विपत्ति में हम लोगों का वेतन नहीं काटा जाए, पूरा वेतन मिले। साथ ही अन्य शैक्षणिक सुविधाएं प्राप्त हो। मांग करने वालों में शिक्षक मुकुल सहाय, राजेंद्र कुमार, शाहनवाज, अशरफ अंसारी, विवेकानंद मंडल, अमजद अली, वेद प्रकाश ओझा, रिक्की चटर्जी, अनिमेष कुमार, जितेंद्र कुमार बेदिया, चंदन मंडल, रोहित कुमार नोनिया, कृष्णा कुमार, मोहम्मद, विशाल पाठक, रोशन कुमार, सुमित कुमार, साहिल अंसारी, देवनाथ पांडे आदि शामिल है।

1 comment:

  1. Dc Deoghar must take necessary action against college management

    ReplyDelete

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...