Sunday, 10 May 2020

कंजगी उच्च विद्यालय के शिक्षक बच्चों को आंनलाईन पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
कजंगी में आंनलाईन पढ़ाई के लिए बच्चों के घर पहुंचे शिक्षकगण

कजंगी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिक्षकों ने एक बेहतरीन अनोखी पहल की शुरुआत की है। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों के घरों में जाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए , अभिभावक के व्हाट्सएप नंबर लेकर डीजी साथ ग्रुप में जोड़ कर एवं दूरदर्शन से ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बच्चों एवं अभिभावक को प्रेरित कर रहे हैं। अभी तक 60 प्रतिशत छात्र एवं उनके के अभिभावक डीजी- साथ व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़कर ई कंटेंट का लाभ उठा रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सके। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोहराय रविदास, खेल शिक्षक निरंजन महतो, महेंद्र प्रसाद, रुपेश कुमार, संजीत सिंह, रोशन लाल बेदिया, अमरचंद बेदिया, विक्रांत गुप्ता, रामदेव बेदिया आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...