रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
भारत स्काउट और गाइड जिला मुख्यालय रामगढ़ के द्वारा इस कोरोना महामारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला सचिव सुशील कुमार उर्फ डब्ल्यू महतो के नेतृत्व में रामगढ़ जिला मैं विभिन्न जगहों पर भारत स्काउट और गाइड के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। कोरोना योद्धाओं जो अभी ड्यूटी पर तैनात रक्षा और सहायता कर रहे हैं। उन्हें फूल देकर सम्मानित किया गया। भीड़ वाले जगहों पर चौक चौराहों और खुली हुई दुकानों पर स्काउट और गाइड द्वारा पोस्टर चिपकाया गया। लोगों को भी फूल देकर घर में रहने सोशल डिस्टेंस का पालन करने और बेवजह घरों से नहीं निकलने की अपील की गई। जिला संगठन आयुक्त सूरज कुमार ने यह भी कहा कि अफवाहों से दूर रहें और प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ही खबरों पर भरोसा करें और हो सके तो जरूरतमंदों की सहायता करें। अगर आवश्यक हो तभी घर से निकले जागरुकता अभियान में उपस्थित गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओपी सिंह स्काउट और गाइड के कोषाध्यक्ष विकी कुमार सिंह साहित्य सिंह विशाल राणा संदीप कुमार अमित कुमार झा जयंत एंथोनी ज्ञानी कुमार सुधीर कुमार आकाश केडिया आदि उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment