Sunday, 31 May 2020

सीसीएल सुरक्षाकर्मियों ने 25 फीट चोरी गया, पाईप किया बरामद

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

 रामगढ़ थाना क्षेत्र के सीसीएल सिरका रेलवे साइडिंग की समीप रविवार को अज्ञात चोरों के द्वारा काटे गए लगभग 25 फीट लोहे पाईप को सुरक्षाकर्मियों ने बरामद किया है। इस संबंध में सीसीएल सिरका सुरक्षा प्रभारी पूरन मुंडा ने बताया कि सीसीएल सुरक्षा कर्मी उत्तरा के द्वारा पाईप चोरों द्वारा काटने की सूचना दी गई। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 25 फीट पाईप बरामद किया गया। इसे सिरका कोलियरी कार्यालय में जमा करा दिया गया। सुरक्षाकर्मी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से कोयला चोरी पर नकेल कसने के बाद अज्ञात चोरों के द्वारा लोहे के सामान सिरका कोलियरी साईडिंग से चोरी करने का प्रयास किया जा रहा है।

कंजगी, बुमरी में 12 घंटों के बाद बिजली आई

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

 गांव बुमरी कंजगी के विभिन्न टोला, मोहल्लों में रविवार को बिजली आपूर्ति दोपहर लगभग 3 बजे सुचारू रूप से बहाल हो पाई। बीते शनिवार देर रात लगभग 2:30 बजे आंधी, तूफान और बारिश के बाद क्षेत्र की बिजली चली गई थी। इस सबंध में बुमरी समाजसेवी करण बेदिया ने बताया कि तकनीकी खामियों को ठीक-ठाक कर  झारखंड बिजली विभाग के  कर्मीयो द्वारा बिजली बहाल कर दी गई। इससे रविवार सुबह से पूरे दिन ग्रामीण महिलाओं बच्चों वृद्ध को गर्मी के कारण खासा परेशानीयो का सामना भी करना पड़ा।

हेसला हनुमान मंदिर पिलर ढ़लाई आरंभ

                     रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
        हेसला में हनुमान मंदिर पिलर ढ़लाई करते लोग।

 हेसला के अखड़ा टोला स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर की पिलर की ढ़लाई रविवार से ग्रामीण भक्तों द्वारा आरंभ की गई। अवसर पर सभी ने राम भक्त हनुमान की जय जयकार करते हुए निर्माण कार्य में लगे और निश्चित दूरी बनाकर काम किया। मौके पर कई भक्त उपस्थित थे।

बुधबाजार के समीप 11,000 विद्युत प्रवाहित तार गिरा, टोंगी, बुंडू की बिजली हुई प्रभावित

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
 बुधबाजार विद्युत पोल के समीप कार्य करते विद्युत कर्मीगण।

बुधबाजार सिरका के समीप बीती रात शनिवार को आंधी, तूफान से 11,000 विद्युत संचालित तार गिर पड़ा। जिसके कारण टोंगी, बुंडू, बसरिया में बिजली गुल हो गई। इस संबंध में बुंडू समाजसेवी समीर मुर्मू ने बताया की आंधी, बारिश के बाद रात से ही बिजली गांव टोंगी, बुंडू, बसरिया के लगभग पांच सौ घरो में कट गई थी। जिसकी खबर झारखंड बिजली विभाग को दी गई थी। इधर रविवार को बिजली कर्मियों के द्वारा विद्युत प्रभावित 11,000 बिजली तार को जोड़ने का काम किया गया। बिजली दोपहर 3 बजे तक बहाल हो पाई। बिजली का तार गिरने से कोई भी क्षति की सूचना नहीं मिली है।

Saturday, 30 May 2020

पत्रकार को समस्या उजागर करने पर सार्वजनिक रूप से बदनाम करना निंदनीय- किशोर

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
      भाकपा माले खलारी प्रखंड सचिव किशोर कुमार

कोयलांचल अरगड्डा युवा और लोकप्रिय पत्रकार को सोशल मीडिया में बदनाम करने को लेकर भाकपा माले खलारी प्रखंड सचिव किशोर कुमार ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया देते हुए निंदा की है। उन्होंने कहा है कि पत्रकार देश और समाज का आईना होता है। जिसे किसी प्रकार से भी आहत करना बिल्कुल गलत है। बीते दिनों फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से अरगड्डा के पत्रकार को गरीब महिला की आड़ में वीडियो बनाकर बदनाम करना और फेसबुक पर गलत कमेंट करना हम लोगों ने देखा है। जिससे हम लोगों के खलारी क्षेत्र में भी लोगों के बीच काफी रोष व्याप्त है। एक पत्रकार पर इस प्रकार टीका- टिप्पणी करना समाज को ठेंगा दिखाने जैसा प्रतीत हो रहा है। ऐसे असामाजिक और अभद्र लोगों को समाज से बाहर निकालने की जरूरत है। साथ ही इन लोगों पर नकेल कसने के लिए कानूनी कार्रवाई की भी जरूरत है। इसे लेकर आगे आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी

आदिवासी जन परिषद ने समाज के सदस्यों से ऑनलाइन बात कर जगाया- शत्रुधन

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
           आजप जिला रामगढ़ प्रभारी शत्रुधन बेदिया।

आदिवासी जन परिषद के रामगढ़ सह हजारीबाग जिला प्रभारी शत्रुधन बेदिया ने शनिवार को प्रेस बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहां है कि आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुण्डा के द्वारा फेसबुक ऑनलाइन  के माध्यम से कार्यकर्ताओं को झारखंड में दूर बैठे को एक-एक कर जोड़ने का काम किया गया। साथ ही कोरोना महामारी को लेकर जिला रामगढ़ सहित राज्य के क्षेत्रों में हो रहे जनताहितो के कार्यों के बारे में अपनी बातें रखी। इसमें प्रवासी मजदूरों की रोजी रोटी, छोटे व्यापारियों का भविष्य, ग्रामीण किसानों, नौजवानों के लिए बदलते हालात में पेट के सवालों को लेकर चिंता प्रकट की गई। साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी विषयों को लेकर मंथन किया गया। इसे लेकर आजप कार्यकर्ता आगे राज्य भर में अपनी सामाजिक गतिविधि को नई दिशा देंगे। जिससे सामाजिक ढांचा को सुधार करने में आजप भी अपनी अहम भूमिका अदा कर सकेगी। बाते रखने वालो में संदीप कुमार बेदिया, सोमदेव करमाली, विष्णु मुंडा, रंजीत लकड़ा समेत कई शामिल है।

कांग्रेस ने सिरका में गरीबों के बीच जनता आहार बांटा

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री देते कांग्रेस नेता समशुद खान।

 रामगढ़ विधायक ममता देवी के सौजन्य से प्राप्त जनता आहार के पैकेटो को कांग्रेस प्रखंड रामगढ़ अध्यक्ष समशुद खान ने शनिवार को दर्जनों जरूरतमंदों के बीच बांटा। यह वितरण कार्यक्रम सिरका एमपीआई, बुधबाजार, चितरपुरिया मोहल्ला, बाल मंडली में चलाया गया। अवसर पर कांग्रेस नेता समशुद खान ने कहा कि रामगढ़ में कोई भूखा ना रहे इसी विचार से रामगढ़ विधायक ममता देवी ने यह राशन मुहैया कराया है। जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। मौके पर जगनारायण करमाली, फिरोज खान, अमर मुंडा, मिंटू, बबन सुनील रजक, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

Friday, 29 May 2020

हेसला में महिलाओं ने 6 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
                 हेसला में प्रदर्शन करती महिलाएं।

 हेसला में शुक्रवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) के द्वारा स्वयं सहायता समूह महिलाओं के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व शीला देवी ने की। महिला वक्ताओ ने 6 सूत्री मांगों को लेकर कहां कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं की कर्जा माफ हो, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के ऋण का भुगतान सरकार करें, हर समूह को उसकी क्षमता के अनुसार क्लस्टर बनाकर रोजगार मुहैया कराया जाए, एसएचजी उत्पादों की खरीद सुनिश्चित हो, स्वयं सहायता समूह को ब्याज सहित ऋण दे, जीविका के लिए कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 15000 मासिक मानदेय दें आदि मांगे रखी है। मौके पर कुंती देवी, शांति देवी, शीला देवी, पंचमी देवी, यशोदा देवी, दशमी देवी, सुबंती देवी, कमली देवी, काजल देवी, पारो देवी आदि उपस्थित थे।

ईरा झारखंड संगठन सचिव को बदनाम करने के खिलाफ ईरा असम करेगा आंदोलन -रहमान

                 रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
                 ईरा असम अध्यक्ष साइजुर रहमान

 इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश संगठन सचिव रविकांत को सोशल मीडिया में बदनाम करने का फेसबुक संदेश अब राज्य के बाहर भी पहुंच चुंकी है। शुक्रवार को राज्य असम के ईरा अध्यक्ष साइजूर रहमान ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जारी की है। उन्होंने कहा है कि इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन लगातार देश के कई राज्यों में सकारात्मक कार्य करता ही जा रहा है। जिसके फलस्वरूप समाज को नई शिक्षा और दिशा प्राप्त हो रही है। इसी अभियान में झारखंड संगठन प्रदेश संगठन सचिव रविकांत भी अपने क्षेत्र में स्वच्छ भाव से काम में लगे है। जनता की हितों और समस्याओं को अपने कलम से उजागर करने में लगे है। इस महाविपत्ति के समय में भी अपना योगदान दे रहे है। लेकिन अरगड्डा के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा वृद्ध महिला को खड़ा कर बदनाम करने वाले अफवाह फैलाने वाले संदेश को जारी कर पत्रकार को ही षड्यंत्र में फंसाने का जाल बिना। जिसे इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन(ईरा) बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगां। आज पूरा ईरा  असम संगठन अपने साथी झारखंड ईरा संगठन सचिव के साथ खड़ा है। जिन लोगों ने इस प्रकार के कारनामे को अंजाम दिया है। उसे लेकर आसाम में भी अपने साथी को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाकर चरणबद्ध आंदोलन की जाएगी। साथ ही सरकार से मांग की जाएगी कि असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया को गलत उपयोग कर पत्रकार को ही निशाना बनाने का जो यह काम किया गया है। इस पर कानून बनाकर ठोस कार्रवाई करने की भी मांग की जाएगी।

पडरिया में महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह कर्ज माफ को लेकर किया प्रदर्शन

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
 पडरिया में कर्ज माफी को लेकर महिलाएं प्रदर्शन करती हुई।

 पडरिया की एपवा महिला कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह से मिलने वाले कर्ज माफी को लेकर प्रदर्शन किया। अवसर पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए, महिलाओं ने सरकार से मांग किया कि स्वयं सहायता समूह के द्वारा गरीब परिवारों के अधिकांश महिलाएं कर्ज लिया करती हैं। इस विकट परिस्थिति में सरकार इसे माफ करने का काम करें। जिससे गरीब परिवारों को आर्थिक संकट से बचाओ मिल सके। मौके पर सुगिया देवी, सलमतिया देवी, रीना देवी नीतू देवी, मुलिया देवी, नमिता देवी,सुनीता देवी अस्मिता देवी समेत कई मौजूद थे।

समाजसेवी ने जरूरतमंदों को दिया खाद्यय सामग्री

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
 जरूरतमंद को खादय सामग्री देते समाजसेवी जागेश्वर व अन्य।

टोंगी गांव के सुईयाडीह टोला में शुक्रवार को समाजसेवी जागेश्वर बेदिया ने दर्जनों गरीब जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री दिया। मौके पर सोहेराय मांझी, प्रेम कुमार किस्को, संदीप बेदिया, छोटू बेदिया, टेकलाल बेदिया, राहुल बेदिया, विक्की सिंह, मुकेश बेदिया, देवकुमार बेदिया, रघु बेदिया आदि उपस्थित थे।

कंजगी में एपवा ने कर्ज मांफी को लेकर किया धरना प्रदर्शन

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
   कंजगी में कर्ज मांफी को लेकर प्रदर्शन पर बैठी महिलाएं।

 कंजगी में शुक्रवार को एपवा के बैनर तले दर्जनों महिला सदस्यों ने कर्ज मांफी को लेकर बैनर पोस्टर के साथ धरना प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई गीता देवी ने की। अवसर पर मुख्य वक्ता एपवा जिला रामगढ़ सदस्य कांति देवी ने कहा कि इस कोरोना के विपत्ति की घड़ी में सरकार स्वयं सहायता महिला समूह को मिलने वाले कर्ज को माफ करने का करने का काम करें। जिससे गरीबो को कुछ राहत मिल सके। मौके पर कांति देवी, गीता देवी, गंधारी देवी, मीना देवी, सरिता देवी, नीला देवी, फलवा देवी सरिता देवी, उपाशी देवी, सीमा देवी, बबीता देवी, फुलमतिया देवी, सुगनी देवी, गुड़िया देवी, शीला देवी, कदमी देवी आदि उपस्थित थे।

Thursday, 28 May 2020

रामगढ़ विधायक ने अरगड्डा जीएम से मुलाकात कर सिरका लोकल सेल खोलने की किया मांग

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
रामगढ़ कांग्रेस विधायक ममता देवी जीएम के साथ वार्ता करती हुई।

 सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के जीएम प्रशांत वाजपेई से गुरुवार देर संध्या को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मिला। इसकी अगुवाई कांग्रेस प्रखंड रामगढ़ अध्यक्ष समशुद खान ने की। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस की रामगढ़ विधायक ममता देवी, कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी शहजादा अनवर, कांग्रेस जिला रामगढ़ अध्यक्ष मुन्ना पासवान शामिल थे। अरगड्डा जीएम से विधायक ममता देवी ने सिरका कोलियरी में लोकल सेल खोलने की बात कही। इस पर अरगड्डा जीएम ने अब तक सीटीओ नहीं मिलने की बात बताई। इसे जानने के बाद विधायक ममता देवी और कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी शहजादा अनवर ने कहा कि झारखंड सरकार से सीटीओ दिलाने की हरसंभव प्रयास किया जाएगा। चुंकी सिरका लोकल सेल से लगभग 5000 मजदूरों के रोटी- रोजी का सवाल है। साथ ही इस कोरोना महामारी की विपत्ति में कई प्रवासी मजदूर बाहर से लौट रहे हैं। जिनके लिए रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए। मौके पर समशुद खान, पंकज तिवारी, संजय साव, बजरंग महतो, अमर मुंडा, असगर अंसारी आदि उपस्थित थे।

जनमानस की आवाज पत्रकार को बदनाम करने की साजिश का होगा भंडाफोड़- कुंवर

                         रिपोर्ट तपन झारखंड
          झामुमो प्रखंड रामगढ़ अध्यक्ष कुंवर महतो।

कोयलांचल अरगड्डा क्षेत्र के जनमानस की आवाज युवा पत्रकार को असभ्य लोगों के द्वारा सोशल मीडिया में बदनाम करने की साजिश का जल्द ही भंडाफोड़ कर दिया जाएगा। यह बातें गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड रामगढ़ अध्यक्ष कुंवर महतो ने कहीं। उन्होंने कहां कि सोशल मीडिया के फेसबुक पर असामाजिक लोगों ने यहां के अच्छे पत्रकार की छवि बिगाड़ने के लिए गरीब महिला पर दबाव डालकर वीडियो बना वायरल कर दिया। जिसे देखने के बाद यह प्रतीत होता है कि यह घटना सोची समझी साजिश के तहत की गई है। जिसका संगठन निंदा और विरोध करता हैं। साथ ही ऐसे लोगों के ऊपर जनता से अपील कर सबक सिखाने की भी मांग करता हैं। पत्रकार को बदनाम करने वालो के खिलाफ आगे सीएम और प्रशासन को पत्र सौंपकर कारवाई की मांग होगी।

महिला ने पुत्र को मारपीट कर कुछ लोगो द्वारा घायल करने के बाद थाने में दिया आवेदन

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
                     मारपीट में घायल प्रेम कुमार। 

 रामगढ़ थाना क्षेत्र के भूली क्वाटर निवासी महिला सावित्री देवी पति महावीर भुईयां ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट कर अपने पुत्र प्रेम कुमार को घायल सबंधी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। इसमें महिला सावित्री देवी ने कहा है कि बीती रात बुधवार को लगभग 9 बजे मैं अपने बच्चों के साथ घर के दरवाजे के पास बैठी हुई थी। इसी दरमियान गाली गलौज करते हुए बबलू बाउरी, महेंद्र बाउरी, गौतम बाउरी, राम बलराम बाउरी, शंकर बाउरी, प्रवेश बाउरी, कैलाश बाउरी, फलीचंद बाउरी मेरे घर के सामने आ धमके और जान मारने की नियत से मारपीट करने लगे। इस दौरान बबलू ने लाठी डंडा से मारकर मेरे पुत्र प्रेम कुमार का सर फोड़ दिया। शोर मचाने के बाद सभी लोग धमकी देते हुए भाग निकले। इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर मारपीट के बाद से ही पीड़ित परिवार काफी भयभीत है।

ईरा ने डीपीएस प्राचार्य और समन्वयक को किया सम्मानित

                  रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड

डीपीएस धनबाद प्राचार्य को सरिता को सम्मानित करते ईरा सदस्य 


  • संगठन की पहल दूरगामी साबित होगी- सरिता


 राज्य के हर कोने में इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के सदस्य लगातार कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाकर सम्मानित करने का कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में ईरा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम.अली, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर, नीरज राउत द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर धनबाद की प्राचार्य सरिता सिन्हा और समन्वयक रजा इस्तियाक को मैंमोटों  व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अवसर पर प्राचार्य सरिता सिन्हा ने कहा कि इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन(ईरा) के द्वारा इस तरह की सकारात्मक पहल काफी अच्छी और दूरगामी साबित होने वाली है। कोरोना के इस महादौर में संगठन के द्वारा लगातार सामाजिक कार्य में लगे योद्धाओं को सम्मानित करने का काम किया जा रहा है। जो काफी प्रशंसनीय है। इससे समाज को मीडिया संगठन के इस प्रकार के पहल की भी जानकारी होगी। जिससे सभी के बीच कुछ कर जाने की ललक पैदा होगी। इससे देश विपत्ति के समय में भी एक दूसरे की मदद कर सशक्त बनकर खड़ा हो पाएगा। वहीं ईरा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम. अली और महासचिव मोहम्मद जहांगीर ने बताया कि ईरा इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर चला रही है। जिससे कोरोना योद्धाओं को सकारात्मक संदेश मिल सके। संगठन राज्य में भी सामाजिक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने का काम लगातार कर रहा। जिसके लिए सभी संगठन के लोग प्रशंसा के पात्र हैं। मौके पर ईरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम. अली, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर नीरज राउत, अजीत सिंह, रिजवान अहमद आदि उपस्थित थे।

गर्म पानी से जलाई गई पीड़ित महिला को मिले न्याय- गंगा

                   रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
              आदिवासी युवा प्रतिनिधि गंगा बेदिया।

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति के जिला रामगढ़ अध्यक्ष गंगा बेदिया ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी किया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि बीते 13 अप्रैल को बड़काचुंबा निवासी अनुसूचित जाति की महिला रुबी देवी को गर्म पानी डालकर बुरी तरह जला दिया गया। इस घटना की जानकारी गिद्दी पुलिस को दी गई। लेकिन अभी तक पीड़ित को न्याय का इंतजार है। कहा कि पीड़ित महिला राम और लड़का घटवार समाज का है। जिनका प्रेम विवाह हुआ था। इसके बाद से ही इनके आस-पास के लोग महिला को जातिसूचक शब्दों के साथ इनका लगातार विरोध करते रहे है। अंततः महिला को गर्म पानी से जलाया गया। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित को न्याय मिलने की मांग की है।

भारतीय मजदूर संघ 5 मुद्दों को लेकर करेगा आंदोलन -शंकर

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
           बीएमएस हजारीबाग जिला मंत्री शंकर सिंह।

भारतीय मजदूर संघ के हजारीबाग जिला मंत्री शंकर सिंह ने गुरुवार को प्रेस बयान देकर बताया कि भारतीय मजदूर संघ ने पाँच प्रमुख श्रमिक मुद्दों को लेकर सरकार के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीके साजी नारायणन व महामंत्री बृजेश उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई। इसमें प्रमुख 5 मुद्दो में प्रवासी मजदूरों की दयनीय स्थिति, रोजगार का भारी नुकसान, मजदूरी काटना व इसका भुगतान नहीं करना, श्रम कानूनों का एकतरफा निलंबन व काम के समय को 12 घंटे करना, बेलगाम निजीकरण शामिल है। जबकि इसे ले आंदोलन को सहायता डेस्क का गठन, आगामी  30 से 31 मई 2020 को  यूनियन स्तर की लीडरशिप मीटिंग्स, आगामी 1 से 5 जून संपर्क अभियान,13 और 14 जून : उद्योग-वार / सेक्टर-वार सेमिनार, 15 व 30 जून को संसद सदस्यों से संपर्क करना होगा। सभी जानते है कि भारतीय मजदूर संघ श्रम कानूनों में बदलाव, प्रवासी श्रमिक, कॉमर्शियल माइनिंग व निजीकरण के फैसले को लेकर केंद्र सरकार के विरूद्ध आंदोलन की बिंगुल बजा चुंकी है।

Wednesday, 27 May 2020

काजू बागान सड़क पर बाईक सवार घसीट कर ले भाग रहे पेड़ों की डालियां

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
         पेड़ की डाली घसीट कर ले जाता बाईक सवार।

अरगड्डा काजू बागान सड़क पर बुधवार दोपहर को एक बाइक के द्वारा कटा पेड़ डाली घसीटने का दृश्य देखने को मिला। बाइक सवार युवक आनन-फानन में चपरी मोड़ की ओर से कंजगी की ओर ग्रामीण सड़क पर पेड़ की बड़ी डाली को लेकर चला गया। इससे सड़क पर आ रहे वाहनों को भी खासा परेशानी हुई। इधर लॉकडाउन सन्नाटे के बीच पेड़ों को क्षति पहुंचाने वाले लोगों की संख्या सक्रिय हो गई है। जबकि वन विभाग इससे बेखबर है। यदि काजू बागान क्षेत्र से इसी प्रकार कीमती पेड़ों की डाली कटती गई। तो क्षेत्र वन रहित उजाड़ हो जाएगा और सरकार को काफी नुकसान होगा। इससे वातावरण भी काफी प्रभावित होगी।

युवा समाजसेवियों ने टोंगी के दर्जनों बिना राशन कार्डधारी गरीबों के बीच खाद्यय सामग्री बांटी

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
 टोंगी भुईयां टोला में गरीबों को खाद्यय सामग्री देते समाजसेवी।

 युवा समाजसेवीयो द्वारा बुधवार को टोंगी के भुइयां टोली में दर्जनों बिना राशन कार्डधारी वाले गरीब जरूरतमंदों के बीच खाद्यय सामग्री का वितरण किया। अवसर पर युवा समाजसेवी संदीप बेदिया ने बताया कि हम लोगों ने बचत के पैसों से गरीब असहाय और जिन्हें सरकारी लाभ नहीं मिल पा रहा है। वैसे लोगों को चिन्हित कर राहत सामग्री देने का काम किया। वहीं इसे लेकर लोगों ने भी युवा समाजसेवियों की प्रशंसा की है। मौके पर जगेश्वर बेदिया, संदीप बेदिया, राहुल बेदिया, विक्की सिंह जगरनाथ भुईयां, अर्जुन भुईयां, तल्लू भुइयां सहित कई उपस्थित थे।

एजेकेएसएस ने जीएम ऑफिस गेट के समक्ष 5 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
अरगडा में एजेकेएसएस सदस्य प्रबंधन को 5 सूत्री मांग पत्र सौपते हुए।

अरगड्डा जीएम आंफिस गेट पर  बुधवार को अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ अरगड्डा क्षेत्र द्वारा मजदूर विरोधी नितियों के खिलाफ पांच सूत्री मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता एजेकेएसएस क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह उर्फ बिल्ला व संचालन क्षेत्रीय सचिव रामजी सिंह ने की। अवसर पर मुख्य वक्ता मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने कहा कि कमर्शियल माइनिंग के लागू होने से कोयला खदान को काफी नुकसान होगा।  श्रम कानून  की कटौती से  मजदूरों के अधिकार  छीन जाएंगे। हम सभी को मिलकर इस प्रकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है।  उन्होंने सभी से आंदोलन गति को बल देने का आह्वान किया। एजेकेएसएस ने प्रबंधन को पांच सूत्री मांग सौपी। इसमें श्रम कानून बदलाव बंद करने, कमर्शियल माइनिंग रोककर खानो को निजीकरण से बचाने, अरगडा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों समेत सिरका को सीटीओ मिलने, सिरका क्षेत्र को दसवीं बेज बोर्ड के आधार पर एचआरए निर्धारण करने आदि मांगे शामिल है। मौके पर कालीचरण महतो, रामजी सिंह, पुरुषोत्तम सिंह उर्फ बिल्ला, सुखदेव महतो, देव कुमार बेदिया, सत्येंद्र महतो, राजा पाल, राणा प्रताप सिंह, रुपेश कुमार, कैशर महतो, विनोद करमाली, नवीन साव, बादल करमाली, हीरालाल बेदिया, जागेश्वर बेदिया सहित कई मजदूर मौजूद थे।

Tuesday, 26 May 2020

समाजसेवियों ने प्रवासी लोगों से सुरक्षित घर वापसी का किया अपील

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

कोयलांचल सिरका क्षेत्र के समाजसेवियों ने मंगलवार को प्रवासी लोगों से सुरक्षित घर वापसी की अपील की है। इस संबंध में वार्ड पार्षद 15 प्रतिनिधि नीरज कुमार पासवान, पूर्व उप मुखिया मोहम्मद नौशाद ने कहा है कि पूर्व में मिली जानकारी के कारण बीते 19 मई को सिरका आने से पहले रास्ते से ही दोनो युवको को टेस्ट पर रामगढ़ भेजा दिया गया। इसके बाद दोनों युवकों में एक को कोरनटाइन रामगढ़ और दूसरे का ईलाज सीसीएल के नईसराय अस्पताल में चल रहा। इससे क्षेत्र सुरक्षित है। लोगों से निश्चित दूरी बनाने, लॉकडाउन का पालन करने, बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी आम जनमानस से मुहैया कराने का आग्रह भी किया है।

पत्रकार के कलम पर प्रहार निंदनीय घटना, इसे लेकर आवाज उठेगी- प्रदीप

                         रिपोर्ट तपन झारखंड
मांडू बसपा के पूर्व प्रत्याशी सह समाजसेवी प्रदीप प्रजापति। 

जनमानस की समस्या को लेकर युवा पत्रकार के कलम पर बदनामी का प्रहार काफी निंदनीय घटना है। यह बातें प्रेस बयान जारी कर मांडू बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सह वरीय समाजसेवी प्रदीप प्रजापति ने मंगलवार को कहीं। उन्होंने कहा कि कोयलांचल अरगड्डा क्षेत्र के युवा प्रतिभावान पत्रकार रविकांत जी के लेखन द्वारा पूरे क्षेत्र का जुड़ाव हो पा रहा है। इनकी सच्ची पत्रकारिता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर कोयलांचल सिरका तक की जन समस्याएं, घटनाए सभी लोगों तक संचार माध्यम से पहुंच रहे हैं। बीते एक माह पूर्व गरीबों को मदद पहुंचाने के लिए इन्होंने अपनी बातें कलम के माध्यम से रखी थी। जिसके फलस्वरूप कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा षड्यंत्र रचकर गरीब महिला से दबाव डाल बयान बनाकर सोशल मीडिया में प्रचार कर बदनाम करने की साजिश की गई है। जो बिल्कुल गलत है। इस तरह की कारगुजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए सभी सामाजिक लोगों से आगे आकर पहल करने की अपील भी की गई। ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इसके लिए आंदोलन और लोगों के बीच जाकर अभियान चलाने की बात कहीं गई।

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन ने बीसीसीएल कोयला भवन में आठ डॉक्टरो समेत 12 स्वास्थ कर्मियों को किया सम्मानित

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड 
 बीसीसीएल पदाधिकारी ईरा महासचिव को सम्मानित करते हुए।
बीसीसीएल पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, ईरा सदस्य विचार विमर्श करते हुए।

  • ईरा की पहल सभी में ऊर्जा देने वाला- आरएस महापात्रा

 इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (ईरा) के द्वारा मंगलवार को बीसीसीएल के कोयला भवन पहली मंजिल हॉल में कोविंड 19 के कोरोना योद्धाओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर आठ  डॉक्टरो, 8 नर्स स्टाफ, चार सफाई मित्रों को सम्मानित किया। अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बीसीसीएल के पर्सनल डायरेक्टर आरएस महापात्रा उपस्थित हुए। बीसीसीएल द्वारा ईरा राष्ट्रीय उपाध्याय एम. अली, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर आलम, नीरज राउत, सिथुन मोदक को भी प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर डायरेक्टर पर्सनल आरएस महापात्रा ने सम्मानित किया। अपने संबोधन में बीसीसीएल डायरेक्टर पर्सनल आरएस महापात्रा ने कहा कि ईरा जिस प्रकार मीडिया संगठन के माध्यम से कार्य कर रही है, वह काफी सराहनीय है, ऐसे मीडिया संगठनों के कारण आम लोगों के बीच विपत्ति की घड़ी में सकारात्मक संदेश पहुंच पाता है। इस कोरोना के संकट भरे समय में भी इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के द्वारा कोयला क्षेत्र सहित ग्रामीण कस्बों में भी कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर कार्य के लिए अति उत्साहित किया जा रहा है। इससे हम सभी जल्द ही कोरोना को हराने में कामयाब भी हो पाएंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि कोरोना योद्धाओं को हर हाल में सभी लोग हर संभव मदद और प्रोत्साहन दे। जिससे कि वे देश सहित समाज सेवा को आगे बढ़ा पाए और हम सभी अपने घरों में सुरक्षित रह कर लांकडाउन का पालन कर सकें। उन्होंने कोयला क्षेत्र के डॉक्टर, पत्रकारों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई मित्रों के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इनके ईमानदारी पूर्वक कार्य करने के कारण ही हम सभी अपने घरों और दफ्तरों में सुरक्षित वातावरण में काम करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने सभी से दूरी बनाकर रखने, लॉकडाउन का पालन करने, जरूरी पड़ने पर ही घर से मास्क और सैनिटाइजर लेकर बाहर निकलने की भी अपील की है। मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएमसी सीएचडी डॉक्टर पीके सिंह, डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता,डॉक्टर प्रेम मसीहा टोप्पो,डॉक्टर सबिता कुमारी, डॉक्टर एनके पांडे डॉक्टर प्रदीप कुमार तिवारी, डॉक्टर सुरज टोप्पो, डॉक्टर अशोक कुमार, नर्स शीला, आस्था, श्रद्धा कुमारी, किरण कुमारी, प्रीति कुमारी, काव्या दास, दिनेश कुमार, लोकेश शर्मा, सफाई मित्र मिथुन राम, विश्वनाथ, संजय कुमार, भुनेश्वर समेत कई उपस्थित थे।

Monday, 25 May 2020

अंचल अधिकारी पतरातू एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पतरातू ने चिकोर पंचायत का किया निरीक्षण

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश में लॉक डाउन की अवधि को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा कोविड-19 को रोकने हेतु सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को अंचल अधिकारी, पतरातू निर्भय कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पतरातू  दिनेश कुमार ने पतरातू प्रखंड अंतर्गत चिकोर पंचायत का निरीक्षण कर लॉक डाउन के पालन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी ने  चिकोर  पंचायत के मुखिया एवं एसएसटी टीम से जुड़े सदस्यों को कोई भी व्यक्ति जो कि पैदल या किसी अन्य वाहन के  माध्यम से बिना प्रशासन को सूचना दिए देश के अन्य राज्यों अथवा जिले से प्रवेश करें उसकी जानकारी अविलंब प्रशासन को देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान आज अंचल अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अलग-अलग राज्यों से आए लोग जो कि होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं की थर्मल स्कैनर के माध्यम से स्क्रीनिंग करने का भी कार्य किया।

रामगढ़ में बेहद सादगी से मनाई गई ईद

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

रामगढ़ 25 मई : कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच देश के प्रमुख उत्सव में शुमार ईद का त्यौहार इस वर्ष बेहद सादगी से मनाया गया। देशभर में सोमवार को ईद का पर्व मनाया जा रहा है। रामगढ़ शहर के गोलपार मोहल्ला के रहने वाले समाजसेवी आरिफ कुरैशी ने कहा कि "ईद का त्यौहार है और इस दिन दोस्तों और पड़ोसियों से गले मिला जाता है लेकिन अब कोरोना वायरस के कारण हाथ तक नहीं मिला सकते" लॉकडाउन की पाबंदियां और महामारी के डर से लोग एक दूसरे से दूरी बना रहे हैं। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का कायदे से पालन कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार ईद में वैसी रौनक देखने को नहीं मिल रही है जैसा कि हर साल ईद के मौके पर देखने को मिलता है। महामारी के कारण शहर की सभी मस्जिदें बंद हैं। अलविदा जुमा (रमज़ान का आखिरी शुक्रवार) की नमाज़ भी लोगों ने घरों में ही रहकर अदा की। इसी तरह ईद की नमाज़ भी मस्जिद और ईदगाह में जमात के साथ पढ़ने के बजाय लोगों ने अपने घरों में ही रहकर ईद की नमाज़ के बदले शुक्राने की नमाज़ अदा करते हुए अल्लाह से दुआ की कोरोनावायरस जैसी लाइलाज बीमारी का दुनिया से खात्मा हो और हमारा मुल्क तरक्की करें। गोलपार जामा मस्जिद के इमाम मौलाना कलीमुद्दीन रिज़्वी ने कहा - कोरोना वायरस महामारी के मद्देनज़र रमज़ान के दौरान भी हमारी तरफ से लोगों को अपने घरों में रहने की अपील की गई। लोगों को मस्जिद जाने के बजाय घरों में ही रहकर ईद की नमाज़ के बदले शुक्राने की नमाज़ अदा करने को कहा गया। मुस्लिम समाज के सभी लोगों ने इस पर संजीदगी से अमल करते हुए अपने घरों में ही नमाज़ें अदा की। लॉकडाउन के चौथे चरण में दुकानें खोले जाने की छूट मिलने के बावजूद ईद पर दिखाई देने वाली चहल पहल और रौनक इस बार ग़ायब है।  मस्जिदों के आसपास का इलाका रमज़ान के महीने में इफ्तार के समय गुलज़ार रहता था। लेकिन इस बार ज़रूरत के सामान की कुछ ही दुकान खुलीं। गोलपार अंजुमन के सदर आज़ाद कुरैशी ने कहा कि ईद के मौके पर नए कपड़े खरीदने के साथ ही विभिन्न व्यंजन बनाए जाते हैं। लेकिन पिछले दो महीने से दुकानें बंद हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण त्यौहार मनाने के लिए लोगों में उत्साह नहीं है और धंधा पूरी तरह बंद हो जाने के कारण लोगों के पास पैसे की भी कमी है। गोलपार सदर आज़ाद कुरैशी ने कहा कि हमलोगों ने घरों में ही नमाज़ अदा की तथा नमाज़ के बाद लाइलाज बीमारी कोरोना वायरस की पूरे मुल्क से ख़ात्मे और पुरे मुल्क में अमन चैन हमेशा बनी रहे इसके लिए सभी लोगों ने अल्लाह की बारगाह में दुआऐं की।

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन ने बरवाडीह में कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

                          रिपोर्ट तपन झारखंड


इंडियन रिपोर्टरस एसोसिएशन(ईरा) द्वारा बरवाडीह प्रखण्ड में वैश्विक महामारी कोविड 19 के विपरित परिस्थितियों में प्रखंडवासियों के सहयोग एवं मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले तीस कोरोना योद्धाओं को सोमवार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस संकट के समय अपने घर से दूर रह कर,लगातार लोगो की मदद हर परिस्थिति में करने के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सुबोध, पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ अमरनाथ,थाना प्रभारी दिनेश कुमार,प्रशिक्षु थाना प्रभारी अजय कुमार दास, बरवाडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार एवं अंचलाधिकारी नित निखिल सुरीन,पत्रकार बंधु समेत समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।जिन्होंने हर समय लोगो की सेवा के लिए खुद को समर्पित किया हुआ है। इस संकट काल में विधि-व्यवस्था एवं लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता अभियान चलाने की प्रशंसा की गई। अवसर पर इंडियन रिपोर्टर एसोशिएशन(ईरा) के जिला लातेहार अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी कोरोना योद्धाओं को एसोसिएशन तहेदिल से धन्यवाद देता हैं। खुद की जान की परवाह किये बैगर लगातार हमारे कोरोना योद्धा इस अदृश्य महामारी से जी-जान से लड़ रहे है ताकि हम और हमारा देश सुरक्षित रहे।कोरोना हारे और देश जीते इस मंत्र के इसकी कार्यो की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

कोयलांचल सिरका समेत ग्रामीण क्षेत्रों में ईद शांतिपूर्ण मना

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

कोयलांचल अरगड्डा- सिरका, जीएम ऑफिस समेत गांव चपरी, हेसला, मनुवां, फुलसराय में सोमवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया। अवसर पर सुबह मुकर्रर वक्त पर सभी बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों ने अपने घरों में दूरी बनाकर अल्लाह ताला से  हाथ उठा अपने परिवार और मुल्क के लिए दुआं मांगी। साथी ही कोरोना की महामारी से अपने भाई- बंधुओ की सलामती के लिए इंतजा की। वहीं सिरका अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद नौशाद ने बताया कि इस बार सरकार के आदेश और सबो की खैरियत के लिए ईद की नमाज घरों में ही अदा की गई और साधारण तरीके से ईद मनाई गई।

बुमरी में प्रवासी मजदूरों के घर वापसी पर ग्रामीण समाजसेवीयो की चिंता बढ़ी, लोगों को कर रहे जागरूक

                     रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

 मांडू के पंचायत बुमरी के विभिन्न टोलो- मोहल्लों में बीते एक सप्ताह के अंतराल में गांव से बाहर रहने वाले प्रवासी मजदूरों का आने का सिलसिला लगातार जारी है। जिसे लेकर यहां के ग्रामीण समाजसेवी भी काफी सतर्क हैं। गांव के क्षेत्रों में इसे लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। कोरोना को लेकर बाहर से आने वाले मजदूरों को कोरोनटाइन पर रहने की अपील की जा रही है। इस संबंध में समाजसेवी रामप्रसाद नायक, करण बेदिया, आकाश करमाली ने सोमवार को बताया कि पंचायत बुमरी के चपरी, बुढ़ारीबागी, उड़ीटांड़, मुंडागोड़ा, पियरटाड़ आदि जगह से लगभग 83 लोग बाहर रोजी- रोजगार की तलाश में गए हैं। जिनमें से लगभग 15 से 20 लोगों की घर वापसी हुई है। यह लोग बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई आदि जगहों से पहुंचे हैं। हम सभी ग्रामीण सुरक्षा के लिहाज से इन सभी को कोरनटाइन पर रहने, दूरी बनाकर उठना बैठना, साफ सफाई का ध्यान रखने, खान-पान के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दे रहे हैं। परंतु आने- वाले समय में बचे और भी ग्रामीण यहां पहुंचेंगे। जिसके लिए तैयारी की जरूरत है। साथ ही साथ महामारी से बचाव के लिए जरूरी उपाय करने की भी आवश्यकता है। इसके लिए ग्रामीणों ने मिलकर आगे की रणनीति बनाने की योजना तैयार की है।  जिसके अनुरूप पंचायत बुमरी को सुरक्षित बनाया जाएगा। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र के ग्रामीणो की चिंता बढ़ी हुई है।

महिला पार्षद ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

पार्षद प्रिया देवी मोहल्लों को सैनिटाइजेशन करती व अन्य

 कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार को नप पार्षद 15 प्रिया देवी की अगुवाई में क्षेत्र में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पार्षद प्रिया देवी ने भी खुद से गली- मोहल्ले का सैनिटाइज किया। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि अपने क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव हाथ बढ़ाया जाए। मौके पर समाजसेवी नीरज कुमार पासवान, वार्ड जमादार विक्रम जोशी, सफाई मित्र रमेश मुंडा, गोरे मुंडा शिवराम आदि उपस्थित थे।

अरगडा नीचे धौड़ा के ग्रामीणों ने दूसरे जगह का कचड़ा अपने क्षेत्र में फैके जाने का किया विरोध

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
नीचे धौड़ा के ग्रामीण महिलाएं कचड़ा स्थल पर दूरी बना विरोध में खड़ी। 

 अरगडा नीचे धौड़ा के ग्रामीणों ने सोमवार को अपने क्षेत्र में दूसरे स्थलों का कचड़ा नगर परिषद द्वारा फेंके जाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि अरगड्डा पार्षद के द्वारा कचड़ा फेंकने की अनदेखी कर क्षेत्र को दूषित बनाने का काम किया जा रहा है। इससे कोरोना जैसी बिमारियांं बढ़ने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पूजन स्थल और नदी मार्ग के आस-पास भी कचड़े फैल रहे हैं। सभी ने कचड़ों को अन्य क्षेत्र में ले जाने की मांग की। मौके पर मांग करने वालों में ग्रामीण छोटू जावेद अनिल गोप, विनोद, अफजल, अजीत पासवान, नितेश, रोहित रानी कुमारी, सोनी कुमारी, शांति देवी, राजकुमारी देवी, अंजली कुमारी, राखी देवी, उषा देवी, रेणु देवी, सोनाली देवी, पार्वती देवी, पुष्पा देवी कुंती देवी, भारती देवी समेत दर्जनों शामिल है।

गरीबों की आवाज युवा पत्रकार को बदनाम करने वालो पर हो कार्रवाई- गुड्डू

                         रिपोर्ट तपन झारखंड
                   आजसू केंद्रीय सचिव गुड्डू यादव

 कोयलांचल अरगड्डा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा पत्रकार रविकांत को असामाजिक तत्वो के द्वारा सोशल मीडिया में बदनाम करना शर्मनाक व नींदनीय है। यह बातें आजसू के केंद्रीय सचिव गुड्डू यादव ने सोमवार को कहीं। उन्होंने कहा कि अरगड्डा के मीडिया कर्मी स्वतंत्र रूप से अपना काम इस कोरोना कि महामारी में गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए अभी भी लगातार कर रहे हैं। लेकिन एक माह से पत्रकार को बदनाम करने के खिलाफ विभिन्न समाज और संगठनों के द्वारा आवाज उठ रही है। परंतु दोषियों को ऊपर कार्रवाई नहीं हो पाई है। ये काफी दुखद और रोषपूर्ण है। पूरे क्षेत्र के लोगों ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर गलत लोगों के द्वारा गरीब महिला को डराकर वीडियो बना वायरल करना देखा गया है। पत्रकार के साथ इस प्रकार का बर्ताव आजसू पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे लोगों के ऊपर लगाम लगनी चाहिए। साथ ही मामले की जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होनी चाहिए। हम सभी युवा पत्रकार के साथ खड़े हैं। जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतर कर आंदोलन की गति को भी आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

Sunday, 24 May 2020

पारा शिक्षकों के साथ सरकार का दोहरी नीति रही अपना- भागवत तिवारी

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड


  • एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा 


उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष सह राज्य कोर कमिटी सदस्य भगवान तिवारी ने प्रेस बयान दिया है। इसमें उन्होंने दुखः प्रकट करते हुए कहां कि आज आम पारा शिक्षक जिस उद्देश्य के साथ झारखंड सरकार का गठन करने में अपना योगदान दिया। उस अनुपात में पारा शिक्षकों के साथ स्थिति वही बनी हुई हैं। जो पूर्व की सरकार में बनी हुई थी । अफसोस के साथ कहना पढ़ रहा हैं कि ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर पारा शिक्षकों को दो माह अप्रैल और मई का मानदेय नही दुसरी और सरकारी शिक्षकों को मई माह का सरकार ने अग्रमी वेतन भुगतान कर दी  । आखिर यह दोहरी नीति सरकार हम पारा पर ही क्यों उपयोग करती हैं । एक तरफ सरकारी शिक्षक ईद जैसे  त्योहार को खुशी खुशी अपने बाल बच्चों के साथ मनाऐंगें। वही हमारे  मुस्लिम पारा शिक्षक पैसे के अभाव में अपने बाल बच्चों को एक चोकलेंट तक खरीद कर दे नही सकेंगे ।आखिर पारा शिक्षक के साथ जुल्म क्यों। क्यों हमें भुखों मरने के लिए छोड़ दिया जाता हैं। यही स्थिति बनी रहे इसलिए हमलोगों ने  झारखंड में सत्ता का परिवर्तन किया। इसीलिए झारखंडी सरकार का निर्माण किया। ताकी झारखंडी पारा शिक्षकों को समय पर मानदेय मिले। इतने बडे़ ईद का त्योहार में पारा शिक्षक को मानदेय ना मिलना दुखद हैं। सरकार की दोहरी नीति पारा के प्रति दर्शाती हैं।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कोरोना के संबंध में हो रहे कार्यों की दी जानकारी

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड 


वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए देशव्यापी लॉक डाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसी क्रम में रविवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री संदीप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कोरोना के संबंध में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। उपायुक्त ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हालांकि हम लंबे समय से लॉक डाउन में है पर कोरोना का खतरा हर दिन बढ़ रहा है। इसलिए हमें और भी सतर्क रहने की जरूरत है। इस संबंध में प्रतिदिन जिले के अधिकारी अलग-अलग प्रखंडों का दौरा कर क्वॉरेंटाइन सेंटर, लॉक डाउन आदि का जायजा ले रहे हैं। पूरे जिले में धारा 144 लागू है जिसके अनुसार अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी लोगों के शाम 7 बजे से पूर्वाहन 7 बजे तक घर से बाहर निकलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। श्री सिंह ने कोरोना से बचने हेतु मास्क के उपयोग पर बात करते हुए कहा कि सभी लोगों के द्वारा घर से बाहर निकलते वक्त अनिवार्य रूप से अपने चेहरे को ढक कर ही बाहर निकलने का निर्देश जिला से पूर्व में ही निर्गत है। इसके साथ ही जिला स्तर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बैठक कर सभी दुकानदारों को ग्राहकों को सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को सामान देने का निर्देश दिया गया है जो कि अपने चेहरे को ढक कर दुकानों तक आए। प्रेस वार्ता के दौरान श्री सिंह ने कहा कि ईद के त्यौहार को देखते हुए जिला से पूर्व में ही आदेश निर्गत कर सामूहिक मेल- मिलाप, समूह में नमाज अदा करने पर रोक लगाया गया है। लॉक डाउन को देखते हुए इसका पालन किया जाना काफी महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान श्री सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर नागरिक अपने अपने घर वापस लौट रहे हैं। इस संबंध में झारखंड के अलग-अलग जिलों के रेलवे स्टेशन को चिन्हित किया गया है। जिसमें रामगढ़ जिले का बरकाकाना रेलवे स्टेशन भी शामिल है। रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर अब तक 15 विशेष श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से कुल 22815 प्रवासी मजदूर नागरिक पहुंचे हैं। जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा चुका है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर आ रहे ट्रेनों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्टेशन पर 24x7 अधिकारियों एवं कर्मियों की टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है जिनके द्वारा अलग-अलग राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को उनके उनके संबंधित जिलों तक भेजने की कार्रवाई की जा रही है। कोरोना जांच के संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि अब तक जिले में कोरोना जांच हेतु 1994 सैंपल लिए गए हैं जिनमें 6 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है एवं लगभग 600 रिपोर्ट पेंडिंग है। रामगढ़ जिले में देश के अलग-अलग राज्यों /जिलों से आए लोगों की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि अब तक रामगढ़ जिले में कुल 3552 प्रवासी मजदूर/नागरिक वापस लौटे हैं। जिनमें से 969 को सरकारी क्वॉरेंटाइन एवं 2583 को होम क्वॉरेंटाइन में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान श्री सिंह ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से देश के अलग-अलग राज्यों /जिलों से रामगढ़ जिला की सीमा में प्रवेश कर रहे लोगों की मॉनिटरिंग हेतु एसएसटी टीम् का गठन किया गया है। जिनके द्वारा बिना प्रशासन को सूचना दिए जिले में प्रवेश करने वाले लोगों की जानकारी इकट्ठा कर प्रशासन के साथ साझा की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक ऐसे कुल 63 मामले सामने आए हैं जिन पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए सभी की स्क्रीनिंग एवं आगे की कार्रवाई की गई है। ऐसे लोग जो बिना प्रशासन को सूचना दिए देश के अलग-अलग राज्यों/ जिलों से रामगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं उनकी जानकारी इकट्ठा करने के उद्देश्य से ramgarh.nic.in पर एक फॉर्म क्रिएट किया गया है। जिसके माध्यम से कोई भी अन्य व्यक्ति अथवा वह व्यक्ति स्वयं जो किसी अन्य राज्य जिले से आया है अपने बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। क्वॉरेंटाइन सेंटर पर जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अब तक 2200 लोगों को सरकारी क्वॉरेंटाइन में रखने की व्यवस्था की जा चुकी है।  इसके साथ ही 1500 और लोगों क्वॉरेंटाइन में रखने हेतु इमारतें चिन्हित कर स्टैंडबाई मोड में रखा गया है। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने कहा कि देशव्यापी लॉग डाउन के उल्लंघन के संबंध में अब तक जिले में कुल 11 मामलों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 64 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 22 लोग अभी जेल में है, 20 लोगों ने जमानत ले ली है एवं 22 लोगों को पकड़ने हेतु पुलिस द्वारा कार्य किया जा रहा है। श्री कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग हेतु एक टीम का गठन किया गया है जो कि 24 * 7 कार्यरत है एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा माहौल खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रेस वार्ता में श्री कुमार ने बताया कि उनके द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मियों एवं पीसीआर की टीमों को निर्देश दिया गया है कि सड़क पर पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों को देखते ही तुरंत उन्हें नजदीकी शेल्टर होम पहुंचाने का कार्य किया जाए। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें संबंधित जिले तक भेजने का कार्य किया जाए। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा पैदल चल रहे कुल 678 प्रवासी मजदूरों नागरिकों को वाहनों के माध्यम से उनके संबंधित गंतव्य तक भेजा गया है।प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कीर्तिश्री जी, सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रजनी रेजिना इंदवार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा, डॉ एस पी सिंह, जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बरकाकाना रेलवे स्टेशन एवं मांडू प्रखंड का निरीक्षण हो रहे कार्यो का लिया जायजा

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड 


कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश में किए गए लॉक डाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान कोविड-19 को रोकने हेतु जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को उपायुक्त संदीप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बरकाकाना रेलवे स्टेशन परिसर एवं मांडू प्रखंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।बरकाकाना रेलवे स्टेशन परिसर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन के बगल में वाहनों के लिए बनाए गए पार्किंग एरिया का जायजा लिया एवं नियमित अंतराल पर आ रही ट्रेनों को देखते हुए चालकों सहित अन्य लोगों के लिए बैठने हेतु शेड आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन पर आ रहे लोगों को अपने अपने गंतव्य तक भेजने हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया।बरकाकाना रेलवे स्टेशन के बाद उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मांडू प्रखंड के पिंडरा पंचायत का निरीक्षण कर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। पिंडरा पंचायत से कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी मांडू को विभिन्न माध्यमों से अलग-अलग राज्यों से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने एवं प्रत्येक पंचायत के मुखिया के साथ समन्वय कर ऐसे लोगों की सूची बनाते हुए सभी को अनिवार्य सरकारी क्वॉरेंटाइन में रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग पंचायतों के पंचायत भवनों में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे सभी लोगों को अनिवार्य रूप से प्रखंड के बड़े स्क्रीनिंग सेन्टर में रखते हुए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त  संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता जुगनू मींज, अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कीर्तिश्री , प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू मनोज कुमार, अंचल अधिकारी मांडू राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मास्क बांटा

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
               लोगों को मास्क देते झामुमो सदस्य।

कोयलांचल सिरका में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। रविवार को झामुमो प्रखंड रामगढ़ अध्यक्ष कुंवर महतो ने दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क का वितरण किया।अवसर पर लोगों से निश्चित दूरी बनाकर रहने, साफ सफाई और घरों में रहने की भी अपील की। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

मांडू के विधायक प्रतिनिधि ने पत्रकार को बदनाम करने की निंदा कर दोषियों पर कार्रवाई की किया मांग

                         रिपोर्ट तपन झारखंड
           मांडू विधायक प्रतिनिधि शंकर करमाली

भाजपा के माण्डू विधायक प्रतिनिधि शंकर करमाली ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर अरगड्डा के युवा पत्रकार को सोशल मीडिया में बदनाम करने की निंदा किया है। इसमें कहा कि कोयलांचल सिरका- अरगड्डा क्षेत्र के पत्रकार सह इंडियन रिपोर्ट एसोसिएशन के झारखण्ड प्रदेश संगठन सचिव कलम के सिपाही रविकांत बनर्जी जी के द्वारा बीते 26 अप्रैल को लगभग एक माह पूर्व में गरीब प्लास्टिक चुनने वाले दंपति को मदद देने वाली खबर प्रकाशन किया था। इसके बाद गरीबो की आवाज को दबाने के लिए यहां के कुछ असामाजिक तत्व के लोग बुजुर्ग महिला से जबरन विडियो बना कर साजिश करते हुए सोशल मीडिया में महिला को बयान दिला कर बदनाम और धमकी देकर इस प्रकार के समाचार को नहीं लिखने को कह रहें हैं। इसका भाजपा माण्डू  पुरजोर तरीके से कड़ी निन्दा और विरोध करती हैं। एक तरफ हमारे देश के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री मान्यवर नरेन्द्र मोदी जी का आह्वान है कि इस कोरोनावायरस महामारी बिमारी से बचाव के लिए लांकडाउन का पालन करें एवं पुलिस, डॉक्टर, सफाई कर्मी, मीडिया कर्मी एवं आदि लोगों को सम्मान करें। उनके निर्देशों का पालन करें। साथ ही मोदी जी पूर्व से ही कहते आ रहे हैं कि देश के मिडिया कर्मी एक आईना की तरह देश के विभिन्न गांव से शहर तक समाचार को लिखकर और न्यूज़ चैनल पर दिखाने का काम करते हैं। वे देश के एक सच्चे और निष्ठावान है। जो अपना जान जोखिम डालकर भी प्रत्येक न्यूज़ को शीशे की तरह देश में दिखाते हैं। ऐसे में असामाजिक तत्वों के लोगों के द्वारा मिडिया कर्मी को एक साजिश के तहत बेबुनियाद फसाने की साज़िश रची जा रही है। इस घटना को लगभग एक माह होने पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। हम मांग करते हैं कि अविलंब इस घटना को संज्ञान में लेकर प्रशासन पूरी सख्ती से जांच कर के दोषीयों को कड़ी से कड़ी कानूनी कारवाई की जाए। अगर करवाई नहीं होती है, तो हम सभी भाजपा के माण्डू विधानसभा के लोकप्रिय विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के समझ एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर इस समस्या से अवगत कराकर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग और आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

Saturday, 23 May 2020

प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों को स्क्रीनिंग के पश्चात उनके संबंधित प्रखंडों में गया भेजा

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड


कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। इस दौरान गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के बाद बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर/ नागरिक रामगढ़ जिला वापस लौट रहे हैं। इसी क्रम में गुजरात एवं मुंबई से विशेष श्रमिक ट्रेन के माध्यम से झारखंड के जसीडीह एवं बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचे रामगढ़ के लगभग 150 प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को शनिवार को पुनदाग टोल प्लाजा के निकट सिद्धार्थ टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में बनाए गए स्कैनिंग सेंटर लाया गया जहा सभी की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के पश्चात सभी को जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा पर्याप्त वाहनों के माध्यम से उनके संबंधित प्रखंडों में क्वॉरेंटाइन हेतु भेजा गया। मौके पर अंचल अधिकारी रामगढ़ भोला शंकर महतो ने सभी प्रवासी मजदूरों नागरिकों को क्वॉरेंटाइन एवं लॉक डाउन के नियमों के प्रति अवगत कराया एवं अनिवार्य रूप से सभी नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।

कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों के घर घर जाकर दूसरे राउंड का सर्वे कार्य शुरू

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 के चैनगड्डा में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्ति गई आंगनवाड़ी सेविका, सहिया, एएनएम एवं मेडिकल टीम द्वारा लोगों के घर घर जाकर दूसरे राउंड का सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले राउंड के सर्वे के कार्य समाप्त होने के बाद अब दूसरे राउंड के दौरान दोबारा लोगों के घरों तक जाकर कोरोना के संबंधित जानकारी इकट्ठा की जाएगी एवं किसी प्रकार की कोई संदिग्ध स्थिति उत्पन्न होने पर उनके कोरोना जांच हेतु सैंपल लेने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य हेतु   जिला प्रसाशन द्वारा सर्वे कार्य मे जुटे लोगों को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट सैनीटाइजर सहित अन्य आवश्यक वस्तुए उपलब्ध कराई गई। दूसरे राउंड का सर्वे कार्य शुरू  करने के पूर्व आज डॉक्टर स्वराज के द्वारा सर्वे कार्य में जुटे सभी लोगों को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान आज डॉक्टर स्वराज ने सभी को दूसरे राउंड के सर्वे के दौरान किए जाने वाले कार्यों के प्रति अवगत कराया एवं किसी प्रकार की भी कोई संदिग्ध स्थिति उत्पन्न होने पर अनिवार्य रूप से सामने वाले व्यक्ति का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया।

गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री दीदी के माध्यम से उपलब्ध कराया गया भोजन

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

 कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को लॉक डाउन किया गया है। इस अवधि के दौरान जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा सभी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।हाल ही में राज्य स्तर पर शुरू हुए मुख्यमंत्री दीदी किचन के तहत गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ जिले में भी मुख्यमंत्री दीदी किचन की शुरुआत की गई है। जिले में मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन पूर्ण रूप से जेएसएलपीएस की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य मे जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सभी तरह की संभव मदद दी जा रही है। पूरे जिले के लगभग 119 पंचायतों में 213 मुख्यमंत्री दीदी किचन का शुभारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से शनिवार को 12037 गरीब एवं  जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

भाकपा माले अरगड्डा के गरीबों की आवाज पत्रकार रविकांत को बदनाम करने वालो के खिलाफ करेगा आंदोलन-भुनेश्वर

                         रिपोर्ट तपन झारखंड
       भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया।

भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया ने शनिवार को प्रेस बयान जारी किया है। इसमें कहां है कि कोयलांचल अरगड्डा -सिरका के युवा पत्रकार रविकांत के ऊपर गरीबों की समस्या से जुड़ी समाचार को प्रकाशित करने के बाद असामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया में गरीब महिला पर दबाव डाल वीडियो बनाकर फैसबुक, वाटसप पर भेजकर पत्रकारो को बदनाम और पत्रकारिता को चुनौती देने का काम किया गया है। जिसका संगठन पुरजोर विरोध करते हुए, ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग करता है। कोरोना महामारी के इस दौर में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे पत्रकारों पर आए दिन हो रहे अत्याचार पर रोष जताया है। साथ ही इस घटना को सरकार की विफलता करार दिया है। पत्रकार समाज का आईना होता है। इन्हें जो भी गतिविधियों के बारे में पता चलेगा वह दिखाने का काम पूरी आजादी के साथ कर सकते हैं। इनके द्वारा उठाए गए आवाज के कारण ही जरूरतमंद लोगों को मदद भी मिल पाती है। ऐसे अच्छे और जन मुद्दों को लेकर लगातार स्वर उठाने वाले पत्रकार रविकांत के खिलाफ षड्यंत्र को भाकपा माले हरगीज बर्दाश्त नहीं करेगी। इसे लेकर पार्टी आगे आंदोलन की भी रणनीति बनाएगी।

पूर्व झामुमो वरीय नेता की तबीयत बिगड़ी, मिले कार्यकर्ता

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
पूर्व वरीय झामुमो नेता गणपति के परिजनों को फल सौपते झामुमो कार्यकर्ता।

 झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व वरीय नेता गणपति विश्वकर्मा सिरका निवासी से झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तबीयत बिगड़ने की सूचना पर मुलाकात की। अवसर पर झामुमो प्रखंड रामगढ़ अध्यक्ष कुंवर महतो ने पूर्व झामुमो नेता गणपति विश्वकर्मा का हाल-चाल जाना और परिजनों को फल सौंपा। सभी ने भगवान से जल्दी स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मौके पर कई झामुमो सदस्य उपस्थित थे।

एजेकेएसएस कमर्शियल माइनिंग और सिरका सीटीओ को लेकर यूनिटों में करेगा प्रदर्शन

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
   जीएम ऑफिस आजसे कार्यालय में बैठक करते लोग।

 अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ(एजेकेएसएस) सदस्यों ने शनिवार को जीएम ऑफिस आजसू कार्यालय में बैठक की। इसकी अध्यक्षता पुरूषोत्तम सिंह उर्फ बिल्ला संचालन रामजी सिंह ने की। अवसर पर आजसू मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो उर्फ निर्मल उपस्थित थे। यूनियन वक्ताओं ने कहा कि कोयला क्षेत्र में कमर्शियल माइनिंग और सिरका को अभी तक सीटीओ नहीं मिलने के सवाल पर हर यूनिटों में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा तालाबंदी का भी कार्यक्रम होगा। सिरका कोलियरी को सीटीओ नहीं मिलने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 5000 मजदूरों को बेरोजगार होना पड़ा है। श्रम कानून बदलाव के खिलाफ आवाज बुलंद होगी। जबकि संगठन के पदाधिकारियों के साथ प्रबंधन की परिचय बैठक भी होनी। आगामी 27 मई को सुबह 10 बजे से अरगड्डा जीएम ऑफिस गेट के समक्ष प्रदर्शन कर मांग पत्र भी सौंपा जाएगा। वक्ताओ ने कहा कि कोरोना महामारी के विरुद्ध अरगड्डा क्षेत्र प्रबंधन ने केवल कागजी कार्रवाई की है। कुछ लोगों के दिशा निर्देश पर चंद लोगों तक ही खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। इस पर भी भेदभाव हुआ है। सिरका क्षेत्र को शहरी के नाम पर एचआरए में भी लागू नहीं किया गया है। मौके पर गुड्डू यादव, कालीचरण महतो, सतेंद्र महतो, सुखदेव महतो, नवीन ठाकुर, देवकुमार बेदिया, गुड्डू कुमार, अनिल कुमार, विनोद करमाली, प्रशांत बेलथरिया समेत कई उपस्थित थे।

सीसीएल सिरका सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र हुए पदमुक्त, कमान संभालेंगे पूरन

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

 सीसीएल सिरका सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बीते 8 माह से गंभीर बिमारियों से जूझ रहे हैं। इसे लेकर सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बीते 11 मई को सीसीएल अरगड्डा जीएम, सिरका पीओ, कार्मिक प्रबंधक, सुरक्षा पदाधिकारी, खान प्रबंधक को पत्र लिखकर ड्यूटी करने में हो रही परेशानियों को बतलाया था। जिसके बाद शनिवार को सिरका कार्मिक प्रबंधन ने सुरक्षा प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद को पद मुक्त निर्देश आदेश निकाला है। अब गार्ड पूरन मुंडा को सीसीएल सिरका सुरक्षा विभाग की कमान सौंपी गई है।

सरकार प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित लाने में असफल- भाकपा माले

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
कंजगी में मांग को लेकर प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता।

 कंजगी में शनिवार को भाकपा माले और एक्टू कार्यकर्ताओं ने सरकार के ढुलमुल रवैया और मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने अपने हाथों में पोस्टर ले रखे थे। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार मजदूरों को राहत देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा झुनझुना बजाने भर लगता है। जबकि कोरोना के संकट में प्रवासी मजदूर अपने घरों में पैदल चल रास्तो पर मरने को मजबूर हैं। लाचारी बस गाड़ी वाहनों में बैठने के बाद ट्रेन, बसों, ट्रकों के दुर्घटना में विभिन्न राज्यों में अपने जान गंवा रहे हैं। सरकार मजदूरों को सुरक्षित लाने में असफल साबित हो रही है। मजदूर और उनके परिवार अपने जीवन को भूखे मरने से बचाने के लिए चिलचिलाती धूप में सड़क पर रेंगने को मजबूर होते जा रहे हैं। दुर्घटनाएं ऐसे सड़कों पर हो रही है, जो सिक्स लाइन, फोर लाइन प्रारूप में बने हैं। सड़कों पर केवल मजदूरो का हुजूम जाता दिख रहा हैं। मोदी राज में मजदूर, किसानों, असहायो को छलने का काम किया जा रहा है। इसे लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया जाएगा। मौके पर जयनंदन गोप, रुपन गोप, जगत नायक, चांदो नायक, रामप्रसाद नायक, गीता देवी, चांदनी देवी, मिथुन नायक, बंधन नायक आदि उपस्थित थे।

हेसला के समाजसेवी गंगा ने मानवता की मिशाल कायम की, जरूरतमंद को हजारीबाग जाकर किया रक्तदान

                   रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड

हजारीबाग सदर अस्पताल में रक्तदान करते हेसला समाजसेवी गंगा बेदिया।

 कोयलांचल अरगड्डा- सिरका समेत गांव हेसला व आस-पास के क्षेत्रों में लॉकडाउन को लेकर कर्फ्यू का माहौल है। इसके बावजूद मदद के लिए हेसला के समाजसेवी गंगा बेदिया अहले सुबह शनिवार को दोपहिया वाहन से हजारीबाग सदर अस्पताल पहुंच गए। यहां इन्होंने मानवता की मिशाल कायम करते हुए, एक जिंदगी बचाने के लिए एक यूनिट रक्तदान किया। इसे लेकर गंगा बेदिया ने बताया कि मुझे हजारीबाग से राजदेव महतो ने 'ए' पॉजिटिव ब्लड के लिए सहयोग करने की अपील की थी। जिसे मैंने अपनी जिम्मेवारी समझकर पूरा किया। इससे पूर्व आधा दर्जन जरूरतमंद मरीजों को मैंने रक्तदान किया है। उन्होंने सभी क्षेत्र के युवाओं से जीवन की रक्षा के लिए आगे बढ़कर रक्तदान जीवनदान करने की अपील की है। इधर इसे लेकर ग्रामीणों ने विपत्ति के इस घड़ी में रक्तदान के लिए गंगा के कार्य को सराहा है।

महिला पार्षद संगीता ने क्षेत्र का किया सैनिटाइजेशन

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
सुभाष नगर हनुमान मंदिर सैनिटाइजर करती पार्षद संगीता देवी।

 नप के अरगड्डा वार्ड पार्षद 13 संगीता देवी ने शनिवार को अपने वार्ड  क्षेत्र को खुद से सैनिटाइज किया। अवसर पर कहा कि हम सभी प्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि कोरोना महामारी की विपत्ति में समाज से खूद जोड़कर काम करें। मौके पर पार्षद 13 संगीता देवी, समाजसेवी रंजीत पासवान वार्ड जमादार अलिफ आलम, सुपरवाइजर सलमान अंसारी, पंकज पटवा अरविंद सिंह उपस्थित थे।

Friday, 22 May 2020

ईरा के प्रदेश सचिव को सोशल मीडिया पर बदनाम करना कदापि उचित नही- चंदन कुमार

                          रिपोर्ट तपन झारखंड
                  ईरा जिला उपाध्यक्ष चन्दन कुमार 

 देश जहां एक ओर  कोविड 19 वैश्विक महामारी से लड़ रहा है । वही देश के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकार भी स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों के जीवन की परवाह किये बगैर समाचार संग्रह में दिन रात लगे रहते है ।  ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति  पत्रकारों के ऊपर किसी भी प्रकार की अभद्र टीका टिप्पणी करता है। तो लोकतंत्र पर हमला है। उक्त बातें इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के पलामू जिला उपाध्यक्ष चंदन  कुमार  ने शुक्रवार को कहींं। उन्होंने कहा की इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन सचिव रविकांत बनर्जी को  असमाजिक लोगो के द्वारा सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है।  साथ मेंं उन्हें धमकी दी जा रही है ।  ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए प्रशासन कार्यवाही करें। अन्यथा इसको लेकर संगठन बड़ी अभियान और प्रदर्शन करेगी।जिन लोगो ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश या धमकी दी है। प्रशासन से आग्रह है कि उनपर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए ।ईरा  पत्रकार एसोसिएशन के माध्यम से पत्रकारों को एकत्रित करने का एक बड़ा दायित्व रविकांत बनर्जी के द्वारा निभाया जा रहा है। जो सराहनीय है। ऐसे व्यक्तित्व के ऊपर किसी भी प्रकार की टीका टिप्पणी और अभद्र व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रविकांत बनर्जी के ऊपर किये गए अभद्र व्यवहार के कारण आज पूरा एसोसिएशन के सदस्यों में काफी नाराजगी है।

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...