Sunday, 21 June 2020

अरगड्डा में बादलों के बीच लुकाछिपी करता दिखा सूर्य ग्रहण

 रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
बादलों के बीच अरगड्डा में दिखता सूर्य ग्रहण।

 कोयलांचल अरगड्डा- सिरका समेत आस-पास रविवार को ग्रामीण क्षेत्र टोंगी, पडरिया, चपरी, कंजगी, बुमरी, हेसला, मनुवां, फुलसराय आदि जगहों पर बादलों में लुकाछिपी करते सूर्य ग्रहण दिखा। इन क्षेत्रों में सूर्य ग्रहण का मनमोहक नजारा दोपहर लगभग 12 बजे से लेकर अपराहन 3:05 मिनट तक दिखाई पड़ा। जिसे कई लोगों ने काले चश्मे, एक्स-रे पेपर के सहारे देखा। सूर्य ग्रहण के कारण बीते शनिवार संध्या से ही मंदिरों के कपाट बंद हो गए थे। दिनोभर लोग अपने घरों और पूजन स्थलों के आस-पास भजन कीर्तन करते भी देखे गए। लोगों ने सूर्य ग्रहण लगने के दौरान सतरंगी बैगनी रंग का गोलाकार रिंग का भी दर्शन किया। जो सभी के लिए काफी अद्भुत प्राकृतिक नजारा रहा। इसे लेकर बच्चों, युवाओं में भी काफी उत्साह रहा।

ठाकुर गोड़ा के ग्रामीण विष्णु धाम में जगन्नाथ की पूजा बैठक कर किया स्थगित

    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड 
 ठाकुर गोड़ा विष्णु धाम में चुनरी ढककर भगवान जगन्नाथ की रखी प्रतिमाएं।

बुमरी के ठाकुर गोड़ा ग्रामीणों ने रविवार को दूरी बनाकर बैठक आयोजित की। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए प्रति वर्ष मनाए जा रहे हैं ठाकुर गोड़ा विष्णु धाम पहाड़ के ऊपर जगन्नाथ भगवान जगन्नाथ की पूजा आगामी 23 जून को स्थगित रहेगी। केवल पूजारी कीनू भगत भगवान जगन्नाथ जी का पूजा पाठ कर इस वर्ष पूजा संपन्न करेंगे। बैठक में बृजलाल मांझी, अनिल टुडू, श्रवन टुडू, राजकुमार टुडू, पांडे मांझी, राजू सोरेन, विनोद मांझी, दिलीप टुडू, सुरेश बेदिया, पूजारी किनू भगत, करण बेदिया,सरजू महतो, प्रदीप सोरेन समेत कई मौजूद थे।

ग्रामीण दामोदर घाट में घटिया निर्माण और मनमानी को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज से करेंगे

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

अरगड्डा नीचे धौड़ा के ग्रामीणों ने आज सोमवार से अरगड्डा दामोदर घाट में घटिया निर्माण, मनमानी नगर परिषद द्वारा वादाखिलाफी के विरोध में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन की शुरुआत रामगढ़ से करेंगे। इसे लेकर ग्रामीणों ने बीते 15 जून को राज्य के मुख्यमंत्री, उपायुक्त रामगढ़, नगर परिषद रामगढ़, थाना प्रभारी रामगढ़ को इसकी सूचना लिखित रूप में दे दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि अरगडा नीचे दौड़ा दामोदर घाट पर का निर्माण 20 से 25 फीट ऊपर से किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों मैंं असंतोष  व्याप्त था। इसे लेकर संवेदक और नगर परिषद के पदाधिकारियों से कार्य सुधार कर सही ढंग से करने और नदी तट पानी से स्पर्श कराते हुए बनाने की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर 9 जून 2020 को मजबूरन ग्रामीणों ने आमरण अनशन पर बैठ गए। जिसे लेकर नगर परिषद अधिकारी लालबिहारी यादव ने समझा-बुझाकर लिखित रूप में आश्वासन दिया था। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा इसके विपरीत अरगडा छठ घाट पर विरोध किया गया। जिसे भी घाट में काम चालू करने का लिखित देकर काम शुरू आदेश दे दिया गया। जो न्यायसंगत नहीं है। ग्रामीणों ने कहां है कि छठ घाट कार्य में कोई नियमावली नहीं अपनाई गई है। मांग किया है कि छठ घाट का निर्माण नदी तट को स्पर्स करते हुए किया जाए। कार्य गुणवत्तापूर्ण हो तथा गुणवत्तापूर्ण सामान लगाया जाए। प्रशासन एवं ग्रामीणों के समवन्य से एक टीम का गठन हो उन्हीं की निगरानी में कार्य हो जैसे मांगे शामिल है। इसकी जानकारी आंदोलनकारी ग्रामीण अजय कुमार साहनी, सुरज कुमार, सोनी कुमारी, रितू सागर आदि ने रविवार को दी।

Friday, 19 June 2020

दुधमटिया में तोपा रोड सेल संचालन संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
तोपा में रोड सेल को लेकर बैठक करते लोग।

रामगढ़ के ग्राम दुधमटिया में तोपा रोड सेल संचालन संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को किशोर करमाली की अगुवाई और मनिंद्र कुमार हेम्ब्रोम के संचालन में आयोजित हुई। इसमें भारत पर चीन द्वारा कार्यरता पूर्ण कार्रवाई पर निंदा करते हुए, शहीद जवानों की आत्माशांति के लिए प्रार्थना की गई। कमर्शियल माइनिंग एवं मजदूरों के शोषण के विरुद्ध संयुक्त ट्रेड यूनियनों की हड़ताल आह्वान को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। तोपा सीसीएल क्षेत्र में चल रही रोड सेल में मजदूरों को काम दिलाने, बेरोजगारी दूर करने मजदूर हितों के लिए आगामी 22 जून को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का भी निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने हक और अधिकार को पाने के लिए आगे आकर आंदोलन करने की जरूरत है। मौके पर भागवत करमाली, दिलीप महतो, सुरेन्द्र, अशोक कुमार बेदिया, रूपलाल बेदिया, रतीलाल मांझी, रामकुमार, आकाश करमाली, अशोक गुप्ता, धनेश्वर नायक समेत दर्जनों मौजूद थे।

कोयला श्रमिक संगठनो ने अरगड्डा जीएम गेट पर प्रदर्शन कर 72 घंटो का हड़ताल नोटिस प्रबंधन को सौंपा

 रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
 संयुक्त श्रमिक संगठन जीएम गेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुए।

संयुक्त श्रमिक संगठनों के द्वारा गुरुवार को अरगडा जीएम गेट के समक्ष प्रदर्शन कर आगामी 2 जुलाई से 4 जुलाई तक 72 घंटों का कोल हड़ताल की नोटिस प्रबंधन को सौंपी गई। इस दौरान सभी ने सरकार और प्रबंधन के नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अवसर पर अरगड्डा क्षेत्र मजदूर नेता मिथिलेश सिंह, बैजनाथ मिस्त्री, अरुण कुमार सिंह, धनेश्वर तुरी, कन्हैया सिंह, सुशील कुमार सिन्हा, जन्मजय सिंह, रामजी सिंह, शशि भूषण सिंह, गौतम बनर्जी ने साथियों को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार कोयला श्रमिकों के ऊपर दोहरी नीति अपनाते हुए, कोयला खदानों को बेचने में अड़ियल रवैया अपना ही हुई है। जो देश और मजदूरो के हित में बिल्कुल नहीं है। कोल माइनिंग, निजीकरण, मजदूरों के अधिकारों का हनन कर कोल इंडिया के अस्तित्व को समाप्त करना चाहती है। जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन होंगे। मौके पर इदरीश आलम, जगदीशचंद्र बेदिया, कुंवर महतो, मुस्तफा खान, मनोकामना सिंह, बिजेंद्र प्रसाद, नागेश्वर महतो, देवकुमार बेदिया, शत्रुधन तांती, देवनाथ महली, मंगरु महतो, संतु बेदिया, मुखलाल बेदिया, चंदन सिंह समेत दर्जनों मजदूर मौजूद थे।

संयुक्त मोर्चा ने सिरका में कोयला खदान नीलामी का किया विरोध

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
संयुक्त मोर्चा पिट मीटिंग कर विरोध करते हुए।

 संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को सिरका हाजरी घर के पास कोयला सेक्टर में कोल माइनिंग, निजीकरण, मजदूरो का शोषण के खिलाफ पिट मीटिंग कर विरोध दर्ज किया गया। इसकी अगुवाई श्रमिक नेता सुशील कुमार सिन्हा ने की। मजदूरों को मुस्तफा खान, कुंवर महतो, सुखदेव महतो, बिजेंद्र प्रसाद, नागेश्वर महतो, देव कुमार बेदिया, जगदीशचंद्र बेदिया आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि सरकार कोयला जगत को अंधकार की ओर धकेलना चाहती है। जिसके लिए कॉल ब्लॉकों की नीलामी कर सरकारी संपत्ति को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे हम सभी कभी स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इसके खिलाफ आगामी 2 जुलाई से 3 जुलाई तक कोयला कोल इंडिया में तीन दिवसीय हड़ताल होगी। जिसमें सभी कामगारों से सहयोग करने की अपील की गई। मौके पर विजय सिंह, राजेश कुमार, रामजीत महतो, विनय राम, पुनी देवी, कारी देवी, कैइली देवी समेत दर्जनों कामगार उपस्थित थे।

Tuesday, 16 June 2020

सुरक्षा को लेकर डेढ़ माह से सिरका कार्यालय और प्रतिष्ठानों में हो रहा ब्लीचिंग घोल का छिड़काव

 रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
 सिरका ऑफिस में ब्लीचिंग छिड़काव करते कर्मीगण।

कोरोना महामारी से बचाव और सुरक्षा के लिए सीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय, वर्कशॉप, पिट आंफिस समेत आस-पास के जगह पर बीते डेढ़ माह से प्रतिदिन सीसीएल कर्मीगण ब्लीचिंग छिड़काव का कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में सोमवार को कर्मी एतवा उरांव, उमेश घांसी ने बताया कि हमलोग सभी दिन प्रबंधन के  निर्देश पर कोलियरी सिरका के विभिन्न कार्यालय जगहों और प्रतिष्ठानों में ब्लीचिंग घोल बनाकर कर स्प्रे करने का काम करते हैं। जो लगातार डेढ़ माह से किया जा रहा है।

बुमरी से उठी उज्जवला गैस अनियमितता, लापरवाही की आग पहुंची अरगड्डा

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

                एलपीजी गैस सेलेंडर की फाईल फोटो।

  • प्रशासनिक नोटिस मिलने पर घोटालेबाजों के बीच मचा हड़कंप, बचाव के लिए लोगों से कागजो पर ले रहे हस्ताक्षर गवाही


कोयलांचल अरगडा- सिरका में अवैध रूप से गैस बेचने वालों के बीच सोमवार को हड़कंप मच गया। इसे लेकर चोरी-छिपे रिहायशी इलाकों में गैस रखने वाले को संबंधित प्रशासनिक विभाग के द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है। जिसके बाद अपने दुकानों पर अवैध गैस रखकर बेचने वाले पूरी बात बताए बिना लोगों से हस्ताक्षर करवा गवाही लेने का काम कर रहे है। केन्द्र सरकार के उज्जवला गैस योजना में भारी अनियमितता और लापरवाही बरती गई है। जिसका खुलासा बीते 9 मई 2020 को प्रखंड मांडू पंचायत बुमरी से हुआ था। यहां के समाजसेवी करण बेदिया, सरिता देवी, पांडो देवी व अन्यो ने इसे लेकर बताया था कि केंद्र सरकार के उज्ज्वला गैस योजना का लाभ क्षेत्र के लोगों को बीते वर्ष 2017 से नहीं मिला है। उन्होंने बताया था कि गांव बुमरी और आस-पास के कई ऐसे उज्जवला गैस लाभुक हैं। जिनके बैंक खातो में तीन वर्षो से उज्जवला गैस के सब्सिडी के पैसे आ रहे हैं। लेकिन इनके पास गैस चूल्हा और सिलेंडर आज तक नहीं मिला है। कुछ लोगों को उज्जवला गैस के कार्ड भी मिल चुंके हैं। इसे लेकर ग्रामीण महिलाओं ने भी अपनी आवाज एक स्वर में रखी थी और मांग की थी कि हमें सरकार के द्वारा मिलने वाले उज्जवला गैस लाभ से अभी तक वंचित रखा गया। जिसे पूरा किया जाए। इसके कारण महिलाओं को लकड़ी के चुल्हे में धुआ प्रदुषण के बीच परिवार के लिए खाना बनना पड़ रहा है। मामले के उजागर होने के बाद क्षेत्र में प्रशासन ने अपनी जांच पड़ताल आरंभ कर दी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरगडा-सिरका क्षेत्र में ऐसे गैस बेचने वाले हैं जो ऊंची कीमत पर गरीबों को मिलने वाले उज्जवला गैस की हेराफेरी कर एक सौ से दो सौ रुपए प्रति सेलेंडर की कालाबाजारी करते हैं। यह कार्य सेटिंग- गेटिंग से भी होता है। सूत्र बताते हैं कि बीते दिन जब से उज्जवला गैस घोटाले की जांच पड़ताल आरंभ हुई है। अवैध रूप से गैस रखने वाले लोगों ने अपने रिहाईसी इलाके वाले दुकानों से गैस को हटाकर दूसरे जगह रख दिया। इन्हें अपने नेटवर्क से पहले से ही पता लग गया है कि प्रशासन की टीम कभी भी छापामारी अभियान चला सकता है। वही अरगडा- सिरका में लोगों को उज्जवला गैस मुहैया कराने वाले अपने बचाव के लिए लोगों के दरवाजों, दुकानों पर हस्ताक्षर अभियान भी चला रहे हैं। जिससे उनका पक्ष बिल्कुल मजबूत हो सके। यदि प्रशासन घोटालेबाजों के ऊपर बिना भंनक लगे एकाएक छापामारी अभियान चलाता है, तो उज्जवला गैस घोटाले का बहुत बड़ा राज का पर्दाफाश होने की संभावना है।

अरगड्डा बाजार से वसूली मामले पर प्रशासनिक नोटिस के बाद मचा हड़कंप

 रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
सही जांच होने पर कईयो पर गाज गिरने की संभावना

थाना रामगढ़ क्षेत्र के अरगड्डा बाजार से वसूली मामले को लेकर बीते दिनों प्रशासनिक नोटिस मिलने के बाद इसकी कालीकमाई उगाही करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। यह लोग अपने आप को बचाने के लिए आम लोगों, दुकानदारों के बीच हस्ताक्षर अभियान चला। अपनी सफाई देने की तैयारी में हैं। इसके लिए सभी थाने में भी हाजरी लगा रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्षों से अरगड्डा बाजार में साप्ताहिक हॉट से पैसों की वसूली कर कुछ लोग अपनी जेब भरने में लगे थे। आम जनता को भ्रमित कर अंधा बना रखा था। इस बात की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है कि अवैध वसूली कर अब बचने के लिए लोगों का ही सहारा ले रहे हैं। ऐसे लोगों के ऊपर जांच का दायरा बढ़ाने पर कई गलत कार्यों से पर्दा हट सकता है और इन के काले कारनामे सभी के सामने आ सकते हैं। इससे कईयो के उपर गाज गिरने की संभावना है। फिलहाल इस बात को लेकर क्षेत्र के सभी समाजसेवियों, प्रतिनिधियों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर गड़ी हुई है।

अरगड्डा पुल के समीप रेल से कटकर एक ने दी जान

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
अरगड्डा रेलवे ट्रैक पर मृतक का शव व देखते लोग।

थाना रामगढ़ क्षेत्र के अरगड्डा रेलवे पुल स्थित बरकाकाना- गोमो रेलखंड के बीच मंगलवार कि सुबह अरगड्डा चौहान मोहल्ला निवासी राजाराम चौहान उम्र लगभग 45 वर्ष ने मालगाड़ी के सामने अपना सर रेल लाइन पर रखकर जान दे दी। इसे ले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह अरगड्डा पुल के समीप एक व्यक्ति घूम रहा था। जो मालगाड़ी के आते ही उसके सामने रेल ट्रैक पर पहुंचकर अपना सिर रेल लाइन पर रख दिया। जिससे उसकी मौत रेल से कटकर हो गई। खबर के फैलते ही उक्त स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। अरगड्डा चौहान मोहल्ला के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजाराम चौहान मजदूरी कर अपने परिवार में पत्नी, एक लड़का और एक लड़की का भरण पोषण करता था। लेकिन बीते 2 माह से मजदूरी निरंतर नहीं मिलने से काफी मानसीक तनाव (डिप्रेशन) में था। इस वजह से नशीली चीजों का अधिक सेवन भी कर रहा था। घटना की सूचना के बाद बरकाकाना रेलवे पुलिस और रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया है। साथ ही इसे लेकर आवश्यक जांच की जा रही है। इधर इस प्रकार के मृत्यु के बाद अरगडा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

पत्रकार पर लगातार हो रहे हमले की जांच होनी चाहिए- करण

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
 बुमरी समाजसेवी करण बेदिया।

कोयलांचल अरगड्डा- सिरका समेत गांव बुमरी, चपरी, कंजगी, टोंगी, हेसला, मनुवां, फुलसराय के जनमानस की आवाज पत्रकार पर लगातार तीसरी बार असामाजिक लोगों ने हमला बुलवाया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वो कम है, यह बातें बुमरी समाजसेवी करण बेदिया ने मंगलवार को कहीं। उन्होंने कहा कि जनता और सरकार के सकारात्मक विचारों को सभी से रूबरू कराने के लिए क्षेत्र के युवा पत्रकार सह इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के राज्य संगठन सचिव लगे हुए हैं। इनके जागरूकता भरे शब्दों के कारण गरीब, गुरुबों की आवाज सरकार तक पहुंच रही है। जबकि सरकार की भी बातें मीडिया के माध्यम से हम लोगों को प्राप्त हो रही है। ऐसे में कुछ मुट्ठी भर असमाजिक तत्व इन पर लगातार कई तरीके से हमले बोल रहे हैं। इसे लेकर अब धैर्य टूट गया है। आने वाले दिनों में ग्रामीण मिलकर आंदोलन करेंगे। साथ ही प्रशासन से मांग करेंगे कि समाज के प्रतिनिधि पत्रकार की सुरक्षा और दोषियों पर जांच बैठा कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिससे समाज में संचार के माध्यम का आदान-प्रदान लगातार चलता रहे और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान हो।

Sunday, 14 June 2020

कंजगी के शिक्षक निरंजन वास चैंपियन प्रतियोगिता में सफल, हर्ष

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
यूनिसेफ ऑनलाइन वास चैंपियन निरंजन महतो।

कंजगी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के खेल शिक्षक निरंजन महतो बीते दिनों झारखंड शिक्षा परियोजना व यूनिसेफ द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए। इसमें कोविंड 19 रिस्पांस वास चैंपियन में 80% अंकों के साथ सफलता पाई। जिसका प्रमाण पत्र रविवार को प्राप्त हुआ। इसे लेकर विद्यालय परिवार शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में प्रधानाध्यापक सोहराय रविदास, विद्यालय अध्यक्ष रविंदर बेदिया, उपाध्यक्ष चांदनी देवी, शिक्षक महेन्द्र प्रसाद, संजय रवि, रामानुज कुमार जय कुमार राम, अविनाश यादव, रूपेश प्रसाद, संजीत सिंह, विक्रांत गुप्ता, पूर्णिमा कुमारी, रामदेव बेदिया, रोशनलाल बेदिया, अमरचंद बेदिया समेत कई शामिल है।

जनता की आवाज दबाने वाले और कानून से खिलवाड़ करने वालों पर हो कार्रवाई- गंगा

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
आदिवासी युवा नेता गंगा बेदिया।

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति के जिला रामगढ़ अध्यक्ष गंगा बेदिया ने रविवार को प्रेस बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि जनता की आवाज पत्रकार को बदनाम, अभद्रता, झूठा आरोप लगाने वालों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही जनमानस के तीसरे दिन 9 जून को शांतिपूर्ण अनशन आंदोलन के बाद नगर परिषद अधिकारी द्वारा लोगों की मांग पर छठ घाट का निर्माण के लिखित आश्वासन मिला था। लेकिन ठेकेदार ने दोबारा 12 जून को भाड़े की भीड़ लेकर कागजों का लेन-देन कर कानून की धज्जियां उड़ाने का कार्य किया गया है। ऐसे लोगों के ऊपर जांच कर आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले को लेकर नगर परिषद रामगढ़ के सभी सरकारी योजनाओं की भी जांच करने की मांग की है। साथ ही समाचार संकलन करने पहुंचे। पत्रकार पर हुए हमले की हाई ओथरिटी से जांच की मांग किया है। ऐसा नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से ग्रामीण आंदोलन पर जाने की बात कही है।

Saturday, 13 June 2020

ग्रामीणों ने छठ घाट का पुनः निर्माण आदेश दिए जाने का किया विरोध, करेंगे आंदोलन

रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
नीचे धौड़ा महिलाएं पुनः घाट निर्माण का आदेश का विरोध करते हुए।


  • नप अभियंता के ठेकेदार के पक्ष में खड़ा होना गलत- राजू 


अरगडा नीचे धौड़ा ग्रामीणों ने शनिवार को आदिवासी क्लब के प्रांगण में आपात बैठक दूरी बनाकर किया। अवसर पर ग्रामीण वक्ताओ ने कहां कि नगर परिषद के सहायक अभियंता लालबिहारी यादव के द्वारा छठ घाट आंदोलन के तीसरे दिन 9 जून को अनशन के दौरान लिखित रूप में आश्वासन मिला था कि छठ घाट का निर्माण ग्रामीणों के मांग के अनुसार आगे किया जाएगा। लेकिन बीते दिन ठेकेदार और इनके सहयोगियों द्वारा भीड़ जुटाकर पुनः छठ घाट निर्माण का आदेश नप अभियंता द्वारा देना बिल्कुल गलत है। इसके अलावे ग्रामीणों के आंदोलन को कमजोर साबित करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाया गया है। जिसका सभी ग्रामीण विरोध करते हैं। इस सबंध में झारखंड जनाधिकार मंच एवं जन आंदोलनो केे राष्ट्रीय समन्वय संयोजक राजू विश्वकर्मा ने कहा कि ठेकेदार के द्वारा चंद लोगों को प्रलोभन देकर इकट्ठा किया गया। जिन्हें इस नीचे धौड़ा छठ घाट से कोई वास्ता नहीं है। सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को बुलाकर दबाव पूर्वक उनसे निर्माण कार्य शुरू करने संबंधी लिखित आदेश लेना अच्छी बात नहीं है। नगरवासियों की उपेक्षा करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। छठ घाट निर्माण नगरवासियों के मांग के अनुसार नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर सोनी कुमारी, रोमी हांसदा, माधुरी कुमारी, सीता देवी, नीतू देवी, राजकुमारी देवी, पिंकी देवी, तारा कुमारी, सुरज कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

अरगड्डा जीएम ऑफिस में पुलिस ने की वाहनों की जांच

 रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
वाहन की जांच पड़ताल करते गिद्दी थाना प्रभारी व अन्य।

अरगडा जीएम आंफिस स्थित चेकनाका पर शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे गिद्दी पुलिस ने दर्जनो वाहनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान वाहनों के कागजात, डिक्की, हेलमेट, मास्क आदि को देखा गया। इसके अलावे सोशल डिस्टेंस का भी पालन करने के बारे में बतलाया गया। मौके पर दंडाधिकारी मिनहाज अंसारी, हेमंत कुमार, गिद्दी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, एएसआई मनोज महतो, चौकीदार गोवर्धन महतो, सुरेश महतो समेत सशस्त्र बल के जवान उपस्थित थे।

Friday, 12 June 2020

ग्रामीणों की आवाज उठाने वाले पत्रकार पर हमला करने वालों पर हो कार्रवाई- शत्रुधन

रिपोर्ट तपन झारखंड
 आदिवासी जन परिषद जिला प्रभारी शत्रुधन बेदिया।

 अरगडा में असामाजिक तत्वों और ठेकेदार की मिलीभगत मनमानी से क्षेत्र का माहौल खराब होता जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण ग्रामीणों की आवाज अरगड्डा -सिरका के पत्रकार सह इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन(ईरा) के झारखंड राज्य संगठन सचिव के ऊपर बीते 9 जून को हमला होना है। यह बातें शुक्रवार को आदिवासी जन परिषद के जिला रामगढ़ प्रभारी शत्रुधन बेदिया ने कहीं। उन्होंने कहां कि अरगडा के असामाजिक तत्वो ने बीते 4 माह से स्वच्छ पत्रकार के उपर कई तरीको से हमले करवा चुंके हैं। जिसके कारण लोगों के बीच काफी रोष व्याप्त है। अरगड्डा नीचे धौड़ा ग्रामीणों के तीसरे दिन आंदोलन को उजागर करने पहुंचे, पत्रकार और उनके परिवार पर पुलिस केश में फंसाने का जाल बुनना बिल्कुल गलत है। इसे लेकर आदिवासी जन परिषद सरकार व प्रशासन से मांग करती है कि पत्रकार, शिक्षिका और सेना के जवान व अन्यो के ऊपर से फर्जी मुकदमा आवेदन को तत्काल वापस लिया जाए और ऐसे असमाजिक तत्वों के ऊपर कार्रवाई हो। अन्यथा आदिवासी जन परिषद सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Thursday, 11 June 2020

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन महाराष्ट्र पत्रकार सुरक्षा आंदोलन के लिए तैयार- संजय

 रिपोर्ट तपन झारखंड
    ईरा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार एस. कोट्चा।

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) महाराष्ट्र का दाल अपने ईरा परिवार झारखंड प्रदेश संगठन सचिव रविकांत बनर्जी पर मंगलवार को हुए, हमले से काफी आहत है। इसके लिए आंदोलन को पूरी तरह तैयार है। यह बातें इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय कुमार एस. कोट्चा गुरुवार की संध्या कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति में जान हथेली पर लेकर पत्रकार समाज के लिए जी जान से कार्य कर रहे हैं। जबकि दूसरी ओर समाज के दुश्मन असामाजिक तत्वों के द्वारा कई बार पत्रकारों को नीचा दिखाने के लिए उन पर सार्वजनिक रूप से प्रहार किया जाता है। जो काफी दुखद है। ईरा महाराष्ट्र पत्रकार संगठन झारखंड के संगठन सचिव रविकांत बनर्जी के ऊपर हुए घात लगाकर हमले की घोर निंदा करता है। झारखंड राज्य सरकार से यह मांग करता है कि ईरा परिवार के साथी  अरगडा(रामगढ़) क्षेत्र के लोकप्रिय पत्रकार को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस घटना के पीछे जो लोग हैं। उन पर उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई तत्काल होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन महाराष्ट्र सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

पत्रकार पर हमला राज्य सरकार की विफलता को दर्शाता- आकाश

                          रिपोर्ट  तपन झारखंड
भाजपा एसटी मोर्चा मांडू मंडल अध्यक्ष आकाश करमाली।

राज्य में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमला राज्य सरकार की विफलता को दर्शाता है। यह बातें भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मांडू मंडल अध्यक्ष युवा नेता आकाश करमाली ने गुरुवार को प्रेस बयान देकर कहीं। उन्होंने कहा कि कोयलांचल सिरका- अरगड्डा क्षेत्र के पत्रकार और इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन(ईरा) के प्रदेश संगठन सचिव रविकांत बनर्जी के ऊपर बीते 3 माह से असामाजिक तत्व लगातार कई तरीकों से हमले बोल रही है। बीते 9 जून (मंगलवार) को अरगड्डा नीचे धौड़ा में आंदोलन पर बैठे ग्रामीणों के समाचार को संकलन करने के दौरान इन पर घात लगाकर असामाजिक तत्वों के मोहरों द्वारा हमला किया गया। जिसकी भाजपा अपनी ओर से कड़े शब्दों में निंदा करती है। नप अरगड्डा क्षेत्र के 14 नंबर वार्ड में इस तरह की घटना काफी चौंकाने वाला है। जबकि पत्रकार अपने कार्य के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान इन पर असामाजिक तत्वों के द्वारा भेजे गए, लोगों ने ईट पत्थर से भी हमला किया। साथ ही गाली, गलौज करते हुए क्षति पहुंचाने की कोशिश की। बीते 26 अप्रैल को भी गरीबों की आवाज उठाने के बाद असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया में इन्हें बदनाम किया था। जबकि संध्या में फोन पर क्षेत्र छोड़ कर भाग जाने, परिणाम भुगतने की भी धमकी दी थी। पत्रकार के साथ लगातार इस प्रकार की बर्बरता झारखंड सरकार की कानून व्यवस्था को फेल होने वाला साबित हो रहा है। इस मामले को संज्ञान में लेकर सरकार और प्रशासन को उच्च स्तरीय जांच कर सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो भाजपा सड़क पर उतर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

संयुक्त मोर्चा ने अरगड्डा जीएम गेट के समक्ष पीएम का पुतला फूंका

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

संयुक्त मोर्चा अरगड्डा जीएम गेट के समक्ष पीएम का पुतला फूंकते हुए।


  • कोल सेक्टर की श्रमिक विरोधी है सरकार- मिथिलेश 


 संयुक्त मोर्चा के द्वारा गुरुवार को अरगड्डा जीएम गेट के समक्ष कोयला मजदूर विरोधी कानून व 8 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संयुक्त मोर्चा ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। आंदोलन की अगुवाई अरगड्डा क्षेत्र कज मजदूर नेता मिथिलेश कुमार सिंह ने की। मजदूरों को कन्हैया सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, धनेश्वर तुरी, अरुण कुमार सिंह, सुशील कुमार सिन्हा मुस्तफा खान आदि नेताओं ने संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि कोयला खदानों का भविष्य कमर्शियल माइनिंग लाकर सरकार समाप्त करना चाहती है। निजीकरण को पूरी तरह बढ़ावा देना चाहती है। मजदूरों के अधिकार का अंत करना चाहती है। कोल इंडिया से सीएमपीडीआई को अलग करना चाहती है। मजदूरों के आश्रितों को मिलने वाली सुविधा नौकरी, चिकित्सा जैसे चीजों से भी दूर करना चाहती है। श्रम कानून को संशोधित कर मजदूरों के अधिकार से वंचित करना चाहती है। असंगठित मजदूरों को रोजगार के रूप को संकुचित कर शोषण को बढ़ावा देना चाहती है। इसे ले 8 सूत्री मांग पत्र प्रबंधन को दिया गया। मौके पर नागेश्वर महतो, कालीचरण महतो, देव कुमार बेदिया, देवनाथ महली, शशी सिंह, शंभू कुमार, शत्रुधन तांती, दशरथ करमाली, कमरुद्दीन खान, रामशरण राम, चंदन सिंह, विनय राम, बिंदेश्वरी सिंह, नेपाल महतो, कृष्णा सिंह, नुसरत अली, मोहम्मद इनाम समेत दर्जनों मजदूर उपस्थित थे।

Wednesday, 10 June 2020

समाजसेवियो के ऊपर षड्यंत्र के बाद ग्रामीण हुए उतेजित, थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
 अरगड्डा ग्रामीण रामगढ़ थाने जाने से पूर्व आवेदन दिखाते हुए।

अरगड्डा नीचे धौड़ा के ग्रामीणों ने मंगलवार देर संध्या क्षेत्र के एक पत्रकार, उनकी पत्नी, सेना के जवान और समाजसेवी एक युवती व अन्यो को पार्षद 14 राजेश राम के परिजनों द्वारा झूठे आरोप में फंसाने के विरोध में आवेदन दिया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई की भी मांग की है। अन्यथा आगे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन पर जाने की बात कही है। इधर बुधवार को मामले को लेकर पुलिस रामगढ़ एएसआई ललन के द्वारा दो पक्षों से पूछताछ किया गया। मौके पर सोनी कुमारी, आरती कुमारी, विशाल करमाली, रितू सागर, पार्वती, पिंकी, डोली, सूरज कुमार, रवि हंसदा समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

संयुक्त मोर्चा ने सिरका में प्रदर्शन कर 8 सूत्री मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
संयुक्त मोर्चा सिरका ऑफिस के समीप प्रदर्शन करते हुए।

संयुक्त मोर्चा के द्वारा बुधवार को कोयला श्रमिकों के भविष्य सवाल पर सिरका कोलियरी प्रबंधन को प्रदर्शन कर 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इसकी अगुवाई मजदूर नेता सुशील कुमार सिन्हा ने की। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार कोयला उद्योग का निजीकरण बंद करें। कोल इंडिया पर हमला समाप्त करें। सीएमपीडीआई को कोल इंडिया से अलग करना नहीं चलेगा। कोल सेक्टर में 9.3.0, 9.4.0, 9.5.0 को लागू कर मजदूरों के आश्रितों की बहाली उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर करें। बीते 1 जनवरी 2017 से बढ़े हुए ग्रजेयुटी दो लाख का भुगतान करें। ठेका मजदूरों को एचपीसी द्वारा निर्धारित दर की मजदूरी भुगतान करें। श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन वापस करें। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का 7500 प्रतिमाह की दर से 6 माह तक भुगतान करें आदि मांगे शामिल हैं। मौके पर देवकुमार बेदिया, कमरुद्दीन खान, वशी खान, नागेश्वर महतो राजेश कुमार, ज्योति मोहन वर्मा, ललन, गोपाल बेदिया, नेपाल महतो रामशरण राम समेत कई मजदूर उपस्थित थे।

Monday, 8 June 2020

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन बिहार प्रभारी बनने पर, लोगो में हर्ष

                           रिपोर्ट तपन झारखंड
ईरा नव मनोनित बिहार प्रभारी रविकांत

 इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) के बिहार प्रभारी रविकांत बनर्जी को सोमवार को मनोनीत किया गया है। इसे लेकर घोषणा पत्र ईरा राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर ने जारी की है। उन्होंने कहा है कि इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के झारखंड संगठन सचिव रविकांत बनर्जी लगातार पत्रकारों की एकजुटता में कार्य कर रहे हैं। इसे लेकर ईरा राष्ट्रीय संगठन ने राज्य बिहार का दायित्व सौंपा है। इधर सूचना के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

अरगड्डा ग्रामीणों ने छठ घाट निर्माण की खामियां जांच में नप इंजीनियर को बतलाया

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
 अरगड्डा छठ घाट निर्माण पर उपस्थित लोग।
 
अरगड्डा छठ घाट गलत निर्माण का विरोध करते लोग।


  • संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीण हुए आक्रोशित किया विरोध


अरगड्डा नीचे धौड़ा के दर्जनों महिला- पुरुष ग्रामीणों ने दामोदर छठ घाट निर्माण अनियमितता के बारे में सोमवार को नप रामगढ़ के जेई अभिमन्यु को जांच के दौरान बताया। इसी बीच अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों के बीच आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने इसे लेकर विरोध किया। इस संबंध में ग्रामीण सोनी कुमारी, सोनी हांसदा, गोविंदा साहनी, बुट्टू सागर ने एक साथ कहा कि नीचे धौड़ा छठ घाट निर्माण ऊपरी ओर से 10 फीट तक हो रहा है, जिसे और नीचे बढ़ाने की आवश्यकता है। पूर्व में छठ घाट निर्माण के लिए आम बैठक भी नहीं हुई है। एकाएक घाट निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। नदी घाट के वातावरण से भी छेड़छाड़ हुई है। मजदूरों को मजदूरी भी कम मिल रही है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि जब तक छठ घाट को 5 फीट और आगे नहीं बढ़ेगा व सभी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसे लेकर ग्रामीणों ने पार्षद 14 को भी हस्ताक्षर युक्त पत्र देने का निर्णय लिया है। इधर नप रामगढ़ एई लालबिहारी यादव ने कहा कि अरगड्डा छठ घाट में स्टीमेट के अनुसार काम हो रहा है। आगे जेई रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी। मौके पर सोनी कुमारी, रानी कुमारी, पार्वती कुमारी, सुमन कुमारी, इंदु देवी, रेशमा देवी, भारती देवी, पिंकी कुमारी, सुमन कुमारी, अंजली कुमारी माधुरी कुमारी, सुकुमारी, अंजू कुमारी, आरती कुमारी, राजू विश्वकर्मा, रवि हांसदा, सोनू कुमार प्रमोद यादव, अजय धोबी, विशाल कुमार, सावन सागर समेत दर्जनों ग्रामीण महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

Sunday, 7 June 2020

प्रवासियों के कोरोनटाइन पर जाने से क्षेत्र सुरक्षित, कोई निधन नहीं हुआ

रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड

कोयलांचल अरगड्डा- सिरका में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला बढ़ गया है। जिसे देख समाजसेवी सावधानी बरत रहे है। रविवार को समाजसेवी नीरज पासवान ने बताया कि सिरका 15 नंबर वार्ड और आस-पास आने वाले प्रवासी मजदूरों के क्षेत्र में आने से पहले ही संपर्क साधकर कोरोना टेस्ट के लिए रामगढ़ जाने को कहां जा रहा है। साथ ही इन्हें राधा गोविंद स्कूल रामगढ़ में क्वॉरेंटाइन के लिए रखा जाता है। जिस वजह से क्षेत्र सुरक्षित है। इधर बीते 4 जून को अरगड्डा के सीसीएल अधिकारी की माता का कोरोना से निधन वाली छपी खबर का खंडन किया जाता है। सीसीएल अधिकारी का कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आया है। जबकि सीसीएल अधिकारी की माता जी का रांची रिम्स में ईलाज चल रहा है। सीसीएल अधिकारी ने रविवार को बताया कि माता जी का ईलाज रांची में हो रहा है, मेरा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है। घर के सदस्यों के सैंपल लिए गए है। जिसकी जांच रिपोर्ट कुछ दिनों में आ जाएंगी। इससे अरगड्डा के लोगों ने राहत की सांस ली है।

अरगड्डा के ग्रामीणों ने दामोदर घाट निर्माण में अनियमितता बरतने को लेकर की बैठक

रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड

नीचे धौड़ा में दूरी बनाकर बैठक करते ग्रामीण।


  • दर्जनो ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र नप अभियंता को भेजकर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण, सही मजदूरी देने, पर्यावरण बचाने का किया मांग


नगर परिषद वार्ड 14 के अरगडा नीचे धौड़ा वासियों का धैर्य रविवार को पास के दामोदर छठ घाट निर्माण के अनियमितता को देखकर टूट पड़ा। इसके बाद दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने दूरी बनाकर बैठक आयोजित की। जिसमें वार्ड 14 के पार्षद राजेश राम उपस्थित हुए। यहां जनमानस ने नीचे धौड़ा के समीप दामोदर घाट निर्माण में अनियमितता, लापरवाही, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने, पर्यावरण की अनदेखी करने, गुणवत्तापूर्ण निर्माण आदि के सवाल पार्षद से पूछे। ग्रामीण समाजसेवी बुट्टू सागर, गोविंदा साहनी, हस्तनाथ खान, सोनी कुमारी, माधुरी कुमारी, सोनी हांसदा, आरती कुमारी, पार्वती कुमारी, सुमन कुमारी ने भी अपनी बातें रखी। सभी ग्रामीणो ने कहा कि अरगड्डा दामोदर घाट निर्माण में घोर अनियमितता, लापरवाही हो रही है। काम कर रहे मजदूरों को कम मजदूरी भुगतान किया जा रहा। जबकि नदी घाट निर्माण में पर्यावरण मूल्यों की भी अनदेखी की जा रही है। दामोदर नदी के समीप तक घाट नहीं बनाया जा रहा है। घाट निर्माण में गुणवत्ता का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इसके पश्चात दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्तपत्र नगर परिषद रामगढ़ कार्यपालक अभियंता को सौंपने का निर्णय लिया। मौके पर राजू विश्वकर्मा, रितू सागर, सुरज कुमार, कृष्णा पासवान, आनंद सागर, अक्षय, रिंकू, संजय, भुषन राम, भारती देवी, रानी कुमारी, चंदा देवी, सुमारी, लीला, सोनिया देवी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

हेसला दुकानदार से मारपीट कर दो हजार रुपए की हुई छिनतई

    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

हेसला झारखंड इस्पात फैक्ट्री के समक्ष होटल दुकानदार प्रभु कुमार मेहता ने रामगढ़ थाने में मारपीट कर  दो हजार रुपये लूट लेने की शिकायत की है। आवेदन में कहा है कि बीती रात गुरुवार को नशे में धुत अरगड्डा के प्रदीप दुकान में आकर मारपीट कर रंगदारी मांगने लगा, दुकान का काउंटर खींचकर दो हजार रुपये छिन लिया। हल्ला करने पर उक्त स्थल से फरार हो गया। कुछ देर बाद पुनः चार लड़कों को लेकर मेरे दुकान पहुंच कर  भद्दी- भद्दी गाली देने लगा। जिसे देख वहां मौजूद लोगों ने भी समझाया। इससे भय का वातावरण व्याप्त है। इस पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आदिवासी युवाओं ने मिट्टी कटाव बचाव को ले आधा दर्जन छायादार पौधे लाए

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
हेसला में पौधरोपण करते युवा आदिवासीयो का दल।

हेसला के युवा आदिवासियों के दल ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस को यादगार बनाया। सभी युवाओं ने मिलकर हेसला दामोदर नदी तट के किनारे आधा दर्जन छायादार बरगद पौधे लगाएं। इसे लेकर युवा समाजसेवी गंगा बेदिया ने बताया कि हेसला दामोदर नदी तट के आस-पास छायादार वृक्ष नहीं के बराबर है। साथ ही बरसात में पानी के बहाव से नदी तट के अगल बगल मिट्टी अक्सर कटकर बह जाया करते है। जिसे देखते हुए हम सभी युवाओं ने ऐसा करने का सोचा। इनकी पहल पर ग्रामीण भी इन्हें सराहा रहे हैं। मौके पर अनिल बेदिया, गंगा बेदिया, पप्पू बेदिया, विशाल बेदिया, अमित बेदिया आदि उपस्थित थे।

झारखंड इस्पात फैक्ट्री में ओभरलोड और बिना त्रिपाल ढ़के स्पंज ढुलाई से फैल रहा प्रदूषण

                         रिपोर्ट आरकांत झारखंड
हेसला मुख्य सड़क पर ओभरलोड स्पंच बिना तिरपाल के चलता हाईवा।


हेसला- नईसराय मुख्य सड़क पर ओभरलोड बिना तिरपाल ढ़के स्पंज हाईवा फराटे के साथ गर्द उड़ाते हुए दौड़ रही है। इसके कारण सड़कों पर चलने वाले राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। हाईवा से उड़े धुलकण लोगों के आंखों में चुभ रहे हैं। इस संबंध में शुक्रवार को हेसला ग्रामीण प्रभात बेदिया, नरेश बेदिया ने बताया कि दिन के उजाले में हेसला मुख्य मार्ग पर ओभरलोड स्पंच और बिना तिरपाल के हाईवा झारखंड इस्पात फैक्ट्री जाया करते हैं। इनके तेज रफ्तार के कारण हेसला गांव के अगल-बगल प्रदूषण युक्त हवा बहती है। साथ ही सड़क ब्रेकर पर स्पंज के कंकड़ और धूल भी गिर पड़ते हैं। इससे बाइक सवार अक्सर गिरते पड़ते रहते हैं। ग्रामीणों को भी दिक्कत होती है। उन्होंने भारी वाहनों पर त्रिपाल ढकने, ओवरलोड बंद करने की भी बात कही है।

प्रवासियों के कोरोनटाइन पर जाने से क्षेत्र सुरक्षित, कोई निधन नहीं हुआ

रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड

कोयलांचल अरगड्डा- सिरका में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला बढ़ गया है। जिसे देख समाजसेवी सावधानी बरत रहे है। रविवार को समाजसेवी नीरज पासवान ने बताया कि सिरका 15 नंबर वार्ड और आस-पास आने वाले प्रवासी मजदूरों के क्षेत्र में आने से पहले ही संपर्क साधकर कोरोना टेस्ट के लिए रामगढ़ जाने को कहां जा रहा है। साथ ही इन्हें राधा गोविंद स्कूल रामगढ़ में क्वॉरेंटाइन के लिए रखा जाता है। जिस वजह से क्षेत्र सुरक्षित है। इधर बीते 4 जून को अरगड्डा के सीसीएल अधिकारी की माता का कोरोना से निधन वाली छपी खबर का खंडन किया जाता है। सीसीएल अधिकारी का कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आया है। जबकि सीसीएल अधिकारी की माता जी का रांची रिम्स में ईलाज चल रहा है। सीसीएल अधिकारी ने रविवार को बताया कि माता जी का ईलाज रांची में हो रहा है, मेरा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है। घर के सदस्यों के सैंपल लिए गए है। जिसकी जांच रिपोर्ट कुछ दिनों में आ जाएंगी। इससे अरगड्डा के लोगों ने राहत की सांस ली है।

पर्यावरण दिवस पर जीएम ऑफिस प्रांगण में अधिकारियों ने किया पौधरोपण

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

जीएम ऑफिस अरगड्डा में पौधरोपण करते जीएम प्रशांत वाजपेई।


  • पर्यावरण असंतुलन से लाखों जीव जंतु प्रभावित- प्रशांत 


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अरगड्डा जीएम ऑफिस प्रांगण में प्रभारी महाप्रबंधक प्रशांत वाजपेई के द्वारा कई छायादार, फलदार पौधों का रोपण किया गया। इससे पूर्व अरगडा जीएम प्रशांत वाजपेई ने झंडोत्तोलन कर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को कोल इंडिया के अध्यक्ष का संदेश पढ़कर सुनाया। जीएम ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए जीवन में हम लोगों को पौधरोपण करने की आवश्यकता है। संसार में लगभग डेढ़ लाख जीव जंतु की प्रजातियां जंगल समाप्त होने से विलुप्त होने के कगार पर है। वातावरण भी असंतुलित होता जा रहा है। इसके नियंत्रण के लिए प्राकृतिक की रक्षा जरूरी है। पर्यावरण अधिकारी रमन ने सभी से सभी से पौध रोपन करने और इसे बचाने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत बेलथरिया ने की। मौके पर अरगड्डा एसओ माइनिंग सह सिरका पीओ कृष्ण मुरारी, यूसी गुप्ता, रमन नितेश, एसके तिवारी, राजीव नयन, शोभा साव, सुभाष राजभर समेत कई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Thursday, 4 June 2020

ईरा सिक्किम परिवार राष्ट्रीय महासचिव के साथ आंदोलन में हर पल है खड़ा- कौशिक

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
ईरा सिक्किम प्रदेश अध्यक्ष कौशिक नाथ शर्मा 

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन सिक्किम परिवार अपने ईरा राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर के साथ हर स्थिति और हर पल खड़ा है। यह बात गुरुवार को इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) के सिक्किम प्रदेश अध्यक्ष कौशिक नाथ शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा है कि ईरा राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर लगातार देश के पत्रकारों को संगठित कर देश हित में लगे हुए हैं। उन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज में पत्रकारों के साथ परिवार की भांति हैं। जबकि समाज के गलत लोगों के कारनामों को रोकने के लिए हमेशा आवाज उठाते रहते हैं। इन्हीं बातों से घाव खाए समाज के ठेकेदारों ने इन पर निशाना साधा है। जिसे ईरा पत्रकार संगठन बिल्कुल नहीं सहेगा। कहां कि बीते वर्ष 24 मार्च 2019 को धनबाद के  पुलिस को इन्होंने वहां के  इस्लाहियां कमेटी शेख बिरादरी सचिव मोहम्मद इस्लाम के खतरनाक मंसूबों के बारे में जानकारी दी थी। लेकिन इस पर सार्थक पहल नहीं हो पाई। वर्तमान हालात में इन इस्लाहीया कमेटी शेख बिरादरी के सचिव मोहम्मद इस्लाम के द्वारा एक विज्ञापन देने वाली महिला को आगे कर समाज में गलत खबर फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे अराजकता की स्थिति फैल रही है। जबकि इस्लाहिया  कमेटी से शेख बिरादरी द्वारा अवैध विवाह के नाम पर हजारों की ठगी करने, कमेटी का ताजा रिपोर्ट अप-टु-डेट नहीं कराने, टैक्स चुराने, सरकारी पद पर रहकर  इस्लाहिया कमेटी शेख बिरादरी के सचिव मोहम्मद इस्लाम सार्वजनिक तौर पर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस प्रकार के असंवैधानिक लोगों के ऊपर हाई पावर जांच कमेटी गठित कर समाज विरोधी केस दायर कर कानून को इन्हें सलाखों के पीछे डालना चाहिए। ताकि कमेटी के आड़ में लोगों से लाखों रुपए ऐंठने के काला कारनामों का पर्दाफाश हो सके। इन सभी मसलों को लेकर इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन सिक्किम भी आने वाले दिनों में सरकार और इनके नुमाइंदों को पत्र लिखकर जांच के लिए मांग करेगा।

ईरा पत्रकार को बदनाम करने के खिलाफ असम में होगा आंदोलन- संगीता

रिपोर्ट तपन झारखंड
 ईरा असम प्रदेश महासचिव संगीता मेहदी 

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) असम प्रदेश की महासचिव संगीता मेहदी ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी किया है। इसमें इन्होंने कहा है कि इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) के झारखंड प्रदेश संगठन सचिव रविकांत जी को सोची समझी साजिश के तहत अरगड्डा के असामाजिक तत्वों ने बदनाम करने का जाल बीना था। जिसे हम लोगों ने फेसबुक के सोशल मीडिया के माध्यम से देखा है। असामाजिक तत्व षड्यंत्र रचकर इस प्रकार के कार्य को अंजाम दे रहे हैं। जो सर्वथा गलत है। पत्रकार के आजादी पर प्रहार है। जनमानस कि जरूरतमंद आवाज को दबाने का प्रयास है। जिसे इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि ईरा असम के सभी सदस्य ईरा झारखंड के सम्माननीय पदाधिकारी को बदनाम करने से काफी आहत हैं। इसे लेकर आने वाले समय में राज्य में भी चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसके बाद सरकार और प्रशासन से ऐसे फेसबुक के माध्यम से गलत संदेश फैलाने वालो और अभद्र बात करने वालों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की जाएगी। साथ ही समाज से लोगों को चिन्हित कर बहिष्कृत करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा।

प्रवासीयो से कोरोनटाइन पर रहकर टेस्ट कराने और लोगो से अफवाहों से बचने की अपील

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

 नगर परिषद अरगड्डा वार्ड 13 के पार्षद प्रतिनिधि रंजीत पासवान ने गुरुवार को क्षेत्र के लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजो का इलाज नईसराय और रांची में बेहतर ढ़ग से चल रहा है। अभी तक क्षेत्र में कोई हानि नहीं हुई है। जबकि क्षेत्र में सुरक्षा के लिए नगर परिषद रामगढ़ लगातार संभव तैयारी और उपाय करने में जुटा हुआ है। अरगड्डा क्षेत्र में लगातार प्रवासी मजदूर बाहर से आ रहे हैं। जिन्हें कोरोनटाइन में रहकर टेस्ट करवाने की जरूरत है। इसके लिए सभी से सहयोग करने का आग्रह भी किया है। लोगों से बाहर से आने वाले प्रवासियों की सूचना देने, सुरक्षा, सावधानी को लेकर सतर्कता बरतने की भी बात कहीं है।

जीएम ऑफिस में सैनिटाइजर छिड़काव, हैंडवास की हो व्यवस्था- देवकुमार

                    रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
एजेकेएसएस जीएम आंफिस शाखा सचिव देवकुमार बेदिया।

सीसीएल के अरगडा जीएम ऑफिस कार्यालय में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइजर छिड़काव व  हैंडवांस की व्यवस्था होनी चाहिए। यह बातें प्रेस बयान देकर अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ जीएम ऑफिस के शाखा सचिव देवकुमार बेदिया ने गुरुवार को कहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के 2 माह होने को चले हैं। कोल इंडिया के कर्मी कोरोना योद्धा के रूप में लगातार विपरीत परिस्थिति में कार्य करते आ रहे हैं। जबकि अरगड्डा जीएम ऑफिस में अभी तक कर्मचारियों, मजदूरो, सुरक्षाकर्मियों के लिए गल्बश, मास्क, थर्मल स्कैनिंग आदि की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इससे सभी कामगारों का जीवन संकट में आ सकता है। उन्होंने सभी सुरक्षा संबंधी वस्तुओं को उपलब्ध कराने की मांग की है।

बड़कीटोंगी मुंडा समाज के समाजसेवियो ने 250 ग्रामीणों को करवाया भोजन

                 रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
 समाजसेवी महेश पाहन और सिकंदर मुंडा महिलाओं को भोजन देते हुए।


 मुंडा समाज बड़कीटोंगी के समाजसेवी महेश पाहन और पत्नी अनिता देवी द्वारा गुरुवार को लगभग 250 जरुरतमंद, असहाय ग्रामीणों को दूरी बना भोजन करवाया गया। इस संबंध में समाजसेवी सिकंदर मुंडा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉकडाउन की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसे लेकर भोजन बना अन्य लोगों को परोसा गया। मौके पर जागेश्वर बेदिया, सिकंदर मुंडा, रघु बेदिया, विनोद मुंडा, जगनारायण बेदिया, रति बेदिया, राहुल बेदिया, अजय, भोला, तुलसी, मोहन समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Wednesday, 3 June 2020

ईरा राष्ट्रीय महासचिव को बदनाम करने का होगा भंडाफोड़, ऐसे लोगों पर हो कार्रवाई- कामाख्या

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
 ईरा प्रदेश उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह 

 इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने बुधवार को ईरा राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर को बदनाम करने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि ईरा लगातार अच्छे कार्य को करता ही जा रहा है। जिसके तहत सामाजिक कुर्तियों और इसके आड़ में कारगुजारी करने वाले लोगों के चेहरे को बेनकाब भी करता आ रहा है। जबकि दूसरी ओर कुछ असामाजिक लोगों के द्वारा फेसबुक और संदेशों को इधर-उधर भेजकर ईरा राष्ट्रीय महासचिव को बदनाम करने का खेल- खेल रहे रहा है। ज्ञात हो कि इसी प्रकार के जुड़े एक मसले को लेकर ईरा राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद जहांगीर ने बीते 24 मार्च 2019 को आवाज उठाई थी। इसे लेकर कानूनी कार्रवाई के लिए झारिया पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा था। इस पर सार्थक कार्रवाई नहीं हुई। पुनः अब इस्लाहिया  कमेटी शेख बिरादरी सचिव मोहम्मद इस्लाम के द्वारा षडयंत्र का जाल बिछाया जा रहा है। जिसमें एक महिला (विज्ञापन दाता) को बहला फुसलाकर अनाप-शनाप मैसेज कर गलत संदेशों का खबर फैलाया जा रहा है। इसे लेकर संगठन काफी गंभीर है। आने वाले दिनों में ऐसे धर्म के नाम पर दुष्प्रचार करने वालों के ऊपर ठोस कार्रवाई करने के लिए सरकार और प्रशासन से मांग करेगी। साथ ही इनके इस्लाहिया कमिटी शेख बिरादरी  के अवैध धंधे जैसे अंतरजातीय विवाह के लिए हजारों रुपए की लेन-देन करने, अपने कमेटी के ताजा अप-टू-डेट नहीं करवाने, सरकारी पद में रहकर इस्लाहिया  कमेटी शेख बिरादरी  के सचिव के पद पर रहकर मोहम्मद इस्लाम के द्वारा नियमों का उल्लंघन करने संबंधी भी जांच की मांग हाई पावर जांच एजेंसियों से कराने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से की जाएगी। जिसे लेकर अगली कार्रवाई के रूप में पत्र भेजकर ऐसे ठगी और ढोंगी कमेटी के नुमाइंदों के ऊपर नकेल कसने की भी बात रखी जाएगी।

हेसला के युवाओं ने 20 किलो का टेंगरा मछली पकड़ा, लोगो ने देखा

                  रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
 टेंगरा मछली पकड़ दिखाता युवा झलकू बेदिया। 

बीते 2 माह से लॉकडाउन को लेकर सभी काम धंधे बंद है। वही बुधवार को हेसला के कुछ युवाओं ने दामोदर घाट से लगभग 20 केजी का टेंगरा मछली पकड़ा है। इस संबंध में झलकू बेदिया ने बताया कि मछली पकड़ कर रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं। जबकि इससे हम लोगों का खाली समय काम करने में बीत जाता है। हेसला दामोदार घाट पर मछली पकड़ने के बाद कई लोगों ने मछली को देखने के लिए पहुंचे। मौके पर दसाई बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, चंदन बेदिया, अरविन्द बेदिया, विकास बेदिया, सूरज बेदिया, हसीन बेदिया आदि उपस्थित थे।

एनपीएस नीचे धौड़ा के 51 बच्चों को किताब मिले

 रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड

 अरगड्डा नव प्राथमिक विद्यालय नीचे धौड़ा समेत आस-पास के स्कूलों में बुधवार को स्कूली बच्चों के बीच दूरी बना किताब का वितरण किया गया। एनपीएस नीचे धौड़ा में कक्षा प्रथम से लेकर पांचवी तक के 51 बच्चों को किताब मिले। मौके पर प्रधानाध्यापिका सबिता कुमारी, पारा शिक्षक रवि हांसदा, नसीमा खातून अनीता, अरुणा आदि उपस्थित थे।

अरगड्डा अधिकारी के माता के निधन के बाद घर का हुआ सैनिटाइजेशन

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
सुभाषनगर कांलोनी घर में सैनिटाइजेशन करता नप कर्मी।

अरगड्डा सुभाष नगर कॉलोनी में रहने वाले सीसीएल के एक अधिकारी की वृद्ध माता के निधन के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इसे लेकर बुधवार को रामगढ़ नगर परिषद कर्मियों के द्वारा अधिकारी के आवास और आस-पास के क्षेत्रों का सैनिटाइजेशन किया गया। इस संबंध में अरगडा पार्षद 13 प्रतिनिधि रंजीत पासवान ने बताया कि अधिकारी के माता का निधन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हो गया। इन्हें मेडिका रांची में भर्ती करवाया गया था। जहां ईलाज के दौरान अधिकारी की माता का कोविड 19 टेस्ट  पॉजिटिव निकला। इधर सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र ने भी पत्र जारी कर अधिकारी को टेस्ट करवा रिपोर्ट देने और तब तक ड्यूटी नहीं करने संबंधी पत्र जारी कर दिया है।

हेसला के युवा मोहल्लों को खुद से करेंगे बल्ब के प्रकाश से रौशन

                   रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
 हेसला में युवाओं को बल्ब देते समाजसेवी कीनू बेदिया।

 हेसला आदिवासी क्लब और बेदिया टोला समेत आस-पास एलईडी बल्ब की दूधिया लाइट से रात के अंधेरे को यहां के युवा खुद रोशन करेंगे। इसे लेकर बुधवार को ग्रामीण समाजसेवी कीनू बेदिया ने 3 एलईडी बल्ब सेट का सहयोग युवाओं को दिया है। इस संबंध में ग्रामीण युवा समाजसेवी गंगा बेदिया ने बताया है कि समय-समय पर सामाजिक कार्यो के लिए समाजसेवी कीनू बेदिया हम लोगों को सहयोग देकर आगे बढ़ने के लिए हौसला अफजाई करते हैं। यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत देने वाला है। आदिवासी क्लब और मोहल्लों के रास्तों पर लाईट की व्यवस्था नहीं थी। जिसे देख लाईट सेट मुहैया कराया गया है। मौके पर प्रभात बेदिया, महेश बेदिया, निखिल बेदिया, विक्की बेदिया, विशाल बेदिया आदि उपस्थित थे।

Tuesday, 2 June 2020

सीसीएल सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने झोपड़ी अवैध खनन स्थलों पर की छापेमारी, भागे लोग

                    रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

 सीसीएल सुरक्षा कर्मियों के दल ने मंगलवार सुबह लगभग 7ः30 बजे सिरका प्रबंधन के अधिकारियों के साथ अरगड्डा झोपड़ी के पीछे अवैध कोयला खनन स्थलो और अवैध पत्थरों के जगह पर छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन कार्य में लगे लोग सुरक्षाकर्मियों को देखकर फरार हो गए। इस संबंध में सीसीएल सुरक्षा प्रभारी पूरन मुंडा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध खनन स्थलों पर छापामारी अभियान चलाया गया। मौके पर सीसीएल सिरका अधिकारी एसके द्विवेदी, संजय कुमार, सुरक्षा प्रभारी पूरन मुंडा समेत सीसीएल व होमगार्ड के जवान उपस्थित थे।

हेसला रेलवे भूमिगत मार्ग के समीप वन विभाग ने दो पेड़ों पर मार्क लगाया

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
हेसला भूमिगत मार्ग पर लगे दो पेड़ व काम करता जेसीबी मशीन दृश्य।

 हेसला रेलवे फाटक के समीप भूमिगत मार्ग बनाने का कार्य बीते दिनो से आरंभ हो गया है। इसी बीच मंगलवार को मार्ग के सामने आ रहे दो वृक्षों को लेकर वन विभाग के कर्मियों द्वारा पेड़ों की मार्किंग की गई। इस संबंध में ग्रामीण नरेश बेदिया, गंगा बेदिया ने बताया कि रेलवे ठेका कार्य में लगे कर्मचारियों से वन विभाग के लोगों ने पूछताछ कर दो पेड़ों पर 1/4 और 2/3.5 मार्क लगा चले गए। बीते कई माह से हेसला रेलवे फाटक भूमिगत सड़क बनने के दरमियान पेड़ों के सवालों को लेकर कभी भी वन विभाग के कर्मी गणना मार्क नहीं लगाने आए थे। जिसकी चर्चा क्षेत्र में हो रही है।

एजेकेएसएस ने सिरका कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
एजेकेएसएस सदस्य सिरका पीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए।


  • सीसीएल सिरका प्रबंधन जमीन के बदले नौकरी जल्दी दे- तिवारी 


 अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के द्वारा मंगलवार को दूरी बना सीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय के समक्ष 9 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसकी अगुवाई आजसू मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने की। अवसर पर आजसू नेता तिवारी महतो ने कहां कि सिरका प्रबंधन क्षेत्र के अधिग्रहण की गई जमीन के बदले नौकरी मुआवजा दे, मजदूरों और बेरोजगारों को लोकल सेल के माध्यम से रोजगार मुहैया कराए, इसे ले सभी से एकजुट होने का आह्वान भी किया। एजेकेएसएस के द्वारा प्रबंधन को 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इसमें सिरका कोलियरी में जल्द सीटीओ मंगवा कोयला उत्पादन व संप्रेषण चालू करने, अधिग्रहण भूमि के बदले नौकरी और मुआवजा देने, सिरका कार्यालय में कार्मिक प्रबंधक, वित्तीय प्रबंधन और हॉस्पिटल नर्स, फार्मासिस्ट की नियुक्ति करने। मजदूरों का संडे ड्यूटी कटौती रोकने। चालू खुली खदान से अवैध खनन रोकने, कोयला स्टॉक से चोरी रोकने, कोयला उद्योग में कमर्शियल माइनिंग प्रस्ताव वापस लेने, श्रम कानून बदलाव को बंद करने, आवासीय कमेटी की बैठक कर मजदूरों को आवास आवंटन करने जैसी मांगे रखी है। इस पर पहल नहीं होने पर आगे औद्योगिक शांति बना रहे की बात कही है। मौके पर एजेकेएसएस प्रतिनिधि रामजी सिंह, सुखदेव महतो सत्येंद्र महतो, देवकुमार बेदिया, राणा प्रताप सिंह, राजा पाल, संदीप कुमार, अजय कुमार, एसआर पिल्लाई, रूपेश महतो, केसर कुमार, नौशाद, विनोद करमाली, हरीशचंद्र, कल्लू उराँव, साधू भुईयां, जीतू लिंडा, लालमोहन बेदिया, बालकिशुन महतो, जोधन महतो, सोमरा मांझी, कंदरु महतो समेत कई उपस्थित थे।

दुकानदार ने तीन लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने की शिकायत थाना में की

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

अरगड्डा निवासी आयुष सिमेंट दुकानदार राजेश कुमार सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ गाली गलौज, धमकी देने के संबंध में थाना रामगढ़ में आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि  बीते 28 मई को सुबह लगभग 6:00 बजे फोन पर सीमेंट लेने की बात कही गई। इसके बाद लगभग 8:30 बजे दुकान पर 4 लोग आए और 30 बोरी सिमेंट चुंबा ले जाने की बात कही। जबकि छड़ रखने की बात पूछकर रामगढ़ से खरीदने की बात कहते चले गए। उसी दिन लगभग 10 बजे बुमरी के आकाश बेदिया, अर्जुन मुंडा, चलितर यादव और उनके साथ 15 से 20 व्यक्ति मेरे दुकान पहुंच कर गाली गलौज, धमकी देने लगे। 29 मई संध्या 4:30 बजे पुनः 15 से 20 लोगों ने धमकी देते हुए, मुझसे 26 हजार रुपये की मांग की। जबकि हम लोगों में किसी प्रकार का लेन-देन नहीं हुआ। इससे हम सभी परिवार के लोग काफी भयभीत हैं। इसकी जांच कर पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की गई है।

इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन ने तीन आदिवासी समाजसेवियो को किया सम्मानित

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

अरगड्डा में समाजसेवियो को सम्मानित करते ईरा प्रतिनिधि रविकांत


  • कोरोना के दौर में युवा लोगो की कर रहे मदद-रविकांत


इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (ईरा) के द्वारा बीते एक माह से कोरोना महामारी में बढ़-चढ़कर लोगों की मदद सेवाभाव से कर रहे, समाजसेवियों को सम्मान देकर प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को ईरा प्रदेश झारखंड सचिव रविकांत बनर्जी के द्वारा हजारीबाग- रामगढ़ सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र के तीन आदिवासी समाज के युवा समाजसेवियों को दूरी बना कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अवसर पर ईरा प्रतिनिधि रविकांत बनर्जी ने बताया कि पूरे राज्य में ईरा परिवार के सदस्य कोरोना योद्धाओं को चिन्हीत और चयनित कर सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं। अरगड्डा जीएम ऑफिस स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया के प्रतिमा स्थल से सम्मान कार्यक्रम की क्रांतिकारी शुरुआत की गई है। जिसे प्रत्येक जिलों तक सबो की सहभागिता से ले जाया जाएगा। संगठन का मकसद है कि ऐसे ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाए। जिससे इस विपरीत परिस्थिति में इन समाजसेवियों का मनोबल आगे गति की ओर अग्रसर हो सके। उन्होंने सभी से लॉकडाउन और दूरी बनाकर रखने की अपील किया। साथ ही सरकार और जिला प्रशासन के नियमों को पालन करने की भी बात कही। मौके पर समाजसेवी रणधीर सिंह, अर्जुन राम, जगरनाथ भुईयां समेत कई उपस्थित थे।

कंजगी में भाकपा माले ने इलेक्ट्रिसिटी बिल और बिजली वितरण निजी हाथों में देने का किया विरोध

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
कंजगी में भाकपा माले सदस्य इलेक्ट्रिसिटी बिल का विरोध करते हुए।

कंजगी में सोमवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं के द्वारा देशव्यापी इलेक्ट्रिसिटी बिल और बिजली बिल वितरण निजी हाथों में देने का विरोध दिवस के रूप में प्रदर्शन कर किया। इसकी अगुवाई भाकपा माले जिला रामगढ़ सचिव भुनेश्वर बेदिया ने की। आंदोलन को सफल बनाते हुए, सभी कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन किया। भाकपा माले मुख्य वक्ता भुनेश्वर बेदिया ने कहा कि सरकार उलट-पुलट वाली बिल लाकर इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर और निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। इससे आम जनता प्रभावित होगी। साथ ही मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों को भी नुकसान पहुंचेगा। सभी ने सरकार द्वारा इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर और बिजली बिल का निजीकरण करने के विरोध में नारेबाजी की। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल को वापस लेने की मांग किया। अवसर पर मुख्य रूप से एपवा नेत्री कांति देवी, झामस नेता सोहराई किस्कू, रामवृक्ष बेदिया, किसान सभा के जयनंदन गोप, लाका बेदिया एक्टू जिलाध्यक्ष लक्ष्मण, छटू मास्टर, रूपन गोप, फुलचंद नायक, लालचंद बेदिया, छोटेलाल विश्वकर्मा, मदन राम समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...