रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
नईसराय- अरगड्डा मुख्य सड़क पर मंगलवार को बिना तिरपाल ढ़के हाईवा ट्रकों के द्वारा चारकोल की ढ़ुलाई हेसला स्पंज फैक्ट्रियों द्वारा करवाई जा रही है। जिसके कारण क्षेत्र के सड़कों पर वायु प्रदूषण फैल रहा है। सड़कों पर चारकोल ओवरलोड वाहनों से गिर रहे हैं। जिससे सड़क गंदा हो रहा है। सड़कों से गुजरने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों को भी परेशानी हो रही है। इस संबंध में आदिवासी जन परिषद के प्रतिनिधि गंगा बेदिया ने बताया कि हेसला स्पंज फैक्ट्री के द्वारा चारकोल को मौका देख कर इधर-उधर टपाने का काम किया जा रहा है। ट्रकों को बिना ढ़के ओवरलोडिंग कर भेजा जा रहा है। इससे हेसला व आस- पास प्रदूषण फैल रहा है। इसे लेकर आगे प्रशासन को कागजी कारवाई कर अवगत कराया जाएगा।

No comments:
Post a Comment