Sunday, 23 August 2020

आजप ने कंजगी हरिजन कॉलोनी महिलाओं से स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ने की किया अपील

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड


 आदिवासी जन परिषद के सदस्यों के द्वारा रविवार को कंजगी हरिजन कॉलोनी महिलाओं के बीच दूरी बनाकर स्वास्थ्य और रोजगार संबंधी बातें रखी। इससे पूर्व सभी ने राज्य के पद्मश्री रामदयाल मुंडा जी के जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही इनके द्वारा झारखंडी कला, संस्कृति और इसके विकास के संदर्भ में विचार व्यक्त किया। अवसर पर आजप केंद्रीय सचिव गंगा बेदिया, महिला मोर्चा जिला रामगढ़ अध्यक्ष सोनी प्रिया, आजप जिला रामगढ़ सचिव रामप्रसाद नायक, जिला सदस्य राजू बेदिया उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अगुवाई आजप महिला मोर्चा जिला रामगढ़ सचिव गीता देवी व संचालन कविता देवी ने की। आजप पदाधिकारी गंगा बेदिया, राजू बेदिया, सोनी प्रिया ने स्वास्थ्य और रोजगार संबधी जानकारी देने की शुरूआत फीता काटकर किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि आज के परिवेश में आदिवासी जन परिषद ग्रामीणों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ समाज के महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ और कोरोना जैसे महामारी में सरकार के द्वारा श्रम कार्ड के आधार पर मिलने वाले लाभ के बारे में भी बतलाया जा रहा है। सबों ने संकल्प लिया कि आदिवासी, मूलवासी के जल, जंगल, जमीन की रक्षा हर कीमत पर करते हुए अपने- अपने बच्चों को शिक्षित कर समाज सुदृढ़ बनाएंगे। मौके पर देवकी देवी, सारो, देवी, सावित्री देवी, दशमी देवी, फुनवा देवी, गुलाबी देवी, लाल मुन्नी देवी, ज्योति देवी, रेणु कुमारी, कुंती, आशा, मानो, उर्मिला, रीना देवी, भंगी समेत कई उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...