रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
बुमरी के मुंडागोड़ा संथाल समाज के लोगों ने रविवार को आदिवासी जन परिषद के कोयलांचल अरगड्डा क्षेत्र अध्यक्ष शिवनाथ मांझी के नेतृत्व में आदिवासी नेता शत्रुधन बेदिया और सोमदेव करमाली की रिहाई को लेकर जिला प्रशासन रामगढ़ और रुंगटा प्रबंधन का पुतला फूंका। इस दौरान सभी ने आदिवासियों को शोषण बंद करो, आदिवासी एकता जिंदाबाद आदि के जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व संथाल समाज के लोगों ने कर्मा को लेकर पूजा उत्सव मनाने को लेकर मंथन किया। मौके पर महिला मोर्चा जिला रामगढ़ अध्यक्ष सोनी प्रिया, दशाराम मांझी, तुलसी बेदिया, शेखर बेदिया, कार्तिक मांझी, मुन्नी राम मांझी ,सुखदेव मांझी, सोहन मांझी, नागो बेदिया, सुरेश मांझी, बबलू मांझी, बाबूलाल मांझी, जीतन मांझी ,रूपलाल मांझी, हीरालाल मांझी, रतीलाल मांझी, त्रिभुवन मांझी, लक्ष्मण मांझी आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment