रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
बड़ा घाघरा खुसबू टोली में आदिवासी जन परिषद महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के द्वारा पदम श्री डॉ रामदयाल मुंडा जी के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान आदिवासी जन परिषद की महिला मोर्चा केन्द्रीय अध्यक्ष शांति सवैया एवं सेलिना लकड़ा ने कहा की झारखंड के आदिवासी, मूलवासियों को संदेश देते हुए कहा कि डॉक्टर राम दयाल मुंडा ने आदिवासियों के कला और संस्कृति क़े क्षेत्र में जो मुकाम हासिल की है, उसको हम लोगों को बरकरार रखना है और हम संदेश यही देना चाहते हैं के झारखंड के आदिवासी मूलवासियों को कला खेल, संस्कृति के आधार पर हम लोगों को बढ़ाना है। आजप के केंद्रीय सदस्य शनि होनहंगा ने कहां कि डॉ रामदयाल मुंडा का सच्ची श्रद्धांजलि तब होगा जब जब हम आदिवासियों को संविधानिक अधिकार दिलाने क़े लिएसंगठित होंगे। अवसर पर सुप्रिया कच्छप, सुषमा कच्छप, मारथा होरो, पूनम टोप्पो, क्लारा मिंज, पुष्पा कच्छप आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment