रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड
- पूजा के पहले जंगलों, टोंगरी, पहाड़ों में सफेद रंग में लहराने लगता है कुशवाहा घांस
कोयलांचल अरगड्डा- सिरका, जीएम ऑफिस समेत गांव टोंगी, चपरी, कंजगी, बुमरी, हेसला, मनुवां, फूलसराय के आस-पास आगामी दिनों में प्राकृतिक पर्व कर्मा उत्सव मनाने की तैयारी हो रही है। वही हेसला जामुनटाड़ के समीप मैदान टाड़ पर कर्मा पूजा का सूचक कुशवाहा घांस सफेद चादर में हवाओं के झोंकों से लहरा रहा है। जो अलग ही सुंदरता बिखेर रहा है। जिसे लोग अरगडा- नईसराय मुख्य सड़क से गुजरने पर देख आनंद ले रहे हैं। इस संबंध में मंगलवार को कंजगी के बुजुर्ग ग्रामीण बैगा करमाली ने बताया कि हम लोगों के आदिवासी समाज में कर्मा महोत्सव का काफी महत्व है। कर्मा पूजा से पूर्व प्रत्येक वर्ष कुशवाहा नामक घांस जंगलों के टोंगरी, पहाड़ों में स्वता निकल आता है। यह अपने सादगी की सुंदरता से सभी का मनमोह लेता है। प्राकृतिक चक्र का एक अभूतपूर्व उदाहरण है। जिससे हम सभी ग्रामीण कर्मा पूजा आने के पहले सूचना के रूप में इस कुशवाहा घांस को देखकर जान पाते है। कर्मा पूजा के कुछ दिनों बीतने के बाद कुशवाहा घांस अपनी सफेद रंगत को खो देते हैं। जो प्राकृतिक का देखने वाला दृश्य होता है। इसे देखकर हम सभी ग्रामीण कर्मा पूजा से पूर्व उत्साह में सरोवर रहते हैं।

No comments:
Post a Comment