रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
अरगड्डा बिरसा चौक में रविवार को आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा दूरी बनाकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कुलदीप बेदिया व संचालन राजेश बेदिया ने की। इसमें कंजगी, बुमरी, चपरी, पडरिया, बड़का चुम्बा, छोटका चुम्बा, बुंडू, सूईयाडीह, टोंगी, अरगडा, सिरका, कहुआबेड़ा, हेसला, महुआटांड़, मनुवा, फूलसराय आदि गांवों से ग्रामीण शामिल हुए। दलित एवं आदिवासी जनों ने 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के दिन बुमरी, कंजगी गांव में पुलिस संरक्षण में सरना झण्डा उखाड़े जाने कि कड़ी निंदा करते हुए जिला प्रशासन से संबंधित लोगों पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अविलंब कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही ग्रामीणों पर मिथ्यापवाद लगाते हुए भू माफियाओं द्वारा किए गए झूठे मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की गई। मौके पर लक्ष्मन वेदिया, लाली बेदिया, डेगन बेदिया, राजू विश्वकर्मा, जयनंदन गोप, धन्नेलाल बेदिया, रामबृक्ष बेदिया, किस्टो बेदिया, छोटन मुंडा, चंद्रिका राम, लालदेव करमाली, लाका बेदिया, धनेश्वर मुंडा, करमचंद उरांव, शिवदेव बेदिया, गणेश करमाली, करण बेदिया, कजरू करमाली, छोटेलाल करमाली, पर्याग बेदिया, लालचंद बेदिया, सुरेश बेदिया, बैजनाथ बेदिया, तिलेश्वर बेदिया, परमेश्वर बेदिया कई उपस्थित थे

No comments:
Post a Comment