Tuesday, 25 August 2020

हेसला के सड़कों पर खुले में चारकोल की हो रही ढ़ुलाई, फैल रहा प्रदूषण

 रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

 नईसराय- अरगड्डा मुख्य सड़क पर मंगलवार को बिना तिरपाल ढ़के हाईवा ट्रकों के द्वारा चारकोल की ढ़ुलाई हेसला स्पंज फैक्ट्रियों द्वारा करवाई जा रही है। जिसके कारण क्षेत्र के सड़कों पर वायु प्रदूषण फैल रहा है। सड़कों पर चारकोल ओवरलोड वाहनों से गिर रहे हैं। जिससे सड़क गंदा हो रहा है। सड़कों से गुजरने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों को भी परेशानी हो रही है। इस संबंध में आदिवासी जन परिषद के प्रतिनिधि गंगा बेदिया ने बताया कि हेसला स्पंज फैक्ट्री के द्वारा चारकोल को मौका देख कर इधर-उधर टपाने का काम किया जा रहा है। ट्रकों को बिना ढ़के ओवरलोडिंग कर भेजा जा रहा है। इससे हेसला व आस- पास प्रदूषण फैल रहा है। इसे लेकर आगे प्रशासन को कागजी कारवाई कर अवगत कराया जाएगा।

प्राकृतिक पर्व कर्मा पूजा का सूचक कुशवाहा घांस को मानते हैं लोग

                   रिपोर्ट आरकांत/ तपन झारखंड

  • पूजा के पहले जंगलों, टोंगरी, पहाड़ों में सफेद रंग में लहराने लगता है कुशवाहा घांस 
कोयलांचल अरगड्डा- सिरका, जीएम ऑफिस समेत गांव टोंगी, चपरी, कंजगी, बुमरी, हेसला, मनुवां, फूलसराय के आस-पास आगामी दिनों में प्राकृतिक पर्व कर्मा उत्सव मनाने की तैयारी हो रही है। वही हेसला जामुनटाड़ के समीप मैदान टाड़ पर कर्मा पूजा का सूचक कुशवाहा घांस सफेद चादर में हवाओं के झोंकों से लहरा रहा है। जो अलग ही सुंदरता बिखेर रहा है। जिसे लोग अरगडा- नईसराय मुख्य सड़क से गुजरने पर देख आनंद ले रहे हैं। इस संबंध में मंगलवार को कंजगी के बुजुर्ग ग्रामीण बैगा करमाली ने बताया कि हम लोगों के आदिवासी समाज में कर्मा महोत्सव का काफी महत्व है। कर्मा पूजा से पूर्व प्रत्येक वर्ष कुशवाहा नामक घांस जंगलों के टोंगरी, पहाड़ों में स्वता निकल आता है। यह अपने सादगी की सुंदरता से सभी का मनमोह लेता है। प्राकृतिक  चक्र का एक अभूतपूर्व उदाहरण है। जिससे हम सभी ग्रामीण कर्मा पूजा आने के पहले सूचना के रूप में इस कुशवाहा घांस को देखकर जान पाते है। कर्मा पूजा के कुछ दिनों बीतने के बाद कुशवाहा घांस अपनी सफेद रंगत को खो देते हैं। जो प्राकृतिक का देखने वाला दृश्य होता है। इसे देखकर हम सभी ग्रामीण कर्मा पूजा से पूर्व उत्साह में सरोवर रहते हैं।

Sunday, 23 August 2020

आजप लोहरदगा ने जिला प्रशासन रामगढ़ और हेसला रुगंटा प्रबंधन का पुतला फूंका

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड


 आदिवासी जन परिषद लोहरदगा कमिटी ने रामगढ़ के दो आंदोलनकारी नेताओं की गिफ्तारी पर रविवार को रोष जताया। बताया कि जिला रामगढ़ के हेसला रुगंटा इस्पात कंपनी में कार्यरत बुधवा उरांव की अचानक ईलाज के दौरान अस्पताल रांची में मृत्यु होने पर मुआवजा देने की मांग पर बीते 16 अगस्त को बैठे आदिवासी जन परिषद के केन्द्रीय उपाध्यक्ष शत्रुधन बेदिया एवं युवा अध्यक्ष सोमदेव करमाली को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके विरोध में भंडरा प्रखंड के मकुन्दा चौक में जिला रामगढ़ प्रशासन  एवं रूंगटा कंपनी का पुतला दहन किया गया। अवसर पर आजप लोहरदगा प्रभारी रंजीत लकड़ा ने कहा कि प्रजातांत्रिक रूप से आदिवासी जन परिषद के कार्यकर्ता अपने हक  अधिकार के लिए और बुधवा उरांव का मुआवजा के लिए लड़ रहे थे लेकिन प्रशासन बदले की भावना लेकर के हमारे लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसका आदिवासी जन परिषद लोहरदगा कमिटी पुरजोर विरोध करता है। राज्य में आदिवासी सरकार रहने के बावजूद आदिवासियों पर अत्याचार, शोषण वदमन होना दुर्भाग्यपूर्ण है। आंदोलनकारियों को अविलंब रिहा किया जाए । मौके पर अजित उरांव, अजय उरांव, राहुल उरांव, सोमरा उरांव, चंपा उरांव, उमेश उरांव, सहित कई शामिल थे।

आदिवासी जन परिषद की महिला कार्यकर्ताओं ने रामदयाल मुंडा जी को किया नमन

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड 


बड़ा घाघरा खुसबू टोली में आदिवासी जन परिषद महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सक्रिय  कार्यकर्ताओं के द्वारा पदम श्री डॉ रामदयाल मुंडा जी के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान आदिवासी जन परिषद की महिला मोर्चा केन्द्रीय अध्यक्ष शांति सवैया एवं सेलिना लकड़ा ने  कहा की  झारखंड के आदिवासी, मूलवासियों को संदेश देते हुए कहा कि डॉक्टर राम दयाल मुंडा ने  आदिवासियों के कला और संस्कृति क़े क्षेत्र में जो मुकाम हासिल की है, उसको हम लोगों को  बरकरार रखना है और हम संदेश यही देना चाहते हैं के झारखंड के आदिवासी मूलवासियों को कला खेल, संस्कृति के आधार पर हम लोगों को बढ़ाना है। आजप के केंद्रीय सदस्य शनि होनहंगा ने  कहां कि डॉ रामदयाल मुंडा का सच्ची श्रद्धांजलि तब होगा जब जब हम आदिवासियों को संविधानिक अधिकार दिलाने क़े लिएसंगठित  होंगे। अवसर पर  सुप्रिया कच्छप,  सुषमा कच्छप, मारथा होरो, पूनम टोप्पो, क्लारा मिंज, पुष्पा  कच्छप आदि मौजूद थे।

आदिवासी जन परिषद में पद्म श्री राम दयाल मुंडा को किया याद दी श्रद्धांजलि

                 रिपोर्ट आरकांत/तपन, झारखंड


 आदिवासी जन परिषद के तत्वाधान में करमटोली के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को पदम श्री डॉक्टर रामदयाल मुंडा की  तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।  अवसर पर आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि डॉ मुंडा के विचारों और उनके सिद्धांतों को लक्ष्य तक पहुंचाना होगा। डॉ रामदयाल मुंडा क़े  विचारो को झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में आदिवासियों को एक सूत्र में जोड़ने के लिए एक जबरदस्त सांस्कृतिक जन आंदोलन की आवश्यकता हैl डॉ मुंडा ने आदिवासी दर्शन एवं कला संस्कृति की  गहराई को समझा, राजनीतिक क्षेत्र में रहते हुए भी राजनीतिक न बनकर आदिवासी वादन कला, संस्कृति, रीझ रंग पर ही हमेशा झुकाव रहा। झारखंड के पैका नृत्य को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने में  डॉ रामदयाल मुंडा का सबसे बड़ा श्रेह जाता हैl डॉ मुंडा एक ऐसे विचारक थे जो सदियों सदियों तक भुलाया नहीं जा सकता है। आदिवासी जन परिषद हेमंत सरकार से मांग करता है कि हेमंत सरकार राज्य क़े प्राथमिक विद्यालय में मुंडा, हो, संथाल, कुरुख, नागपुरी, कुरमाली,  खोरठा यादि  बोली जाने वाली भाषा को पढ़ाई क़े लिए प्राथमिक विद्यालय में शामिल किया जाए। डॉ रामदयाल मुंडा के नाम से एक आदिवासी भाषा की पुस्तकालय का निर्माण रांची मे किया जाएl मौके पर आदिवासी जन परिषद प्रधान महासचिव अभय भुट  कुंवर, महिला मोर्चा के अध्यक्ष शांति सवैया, आदिवासी जन परिषद रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग लोहरा, सिकंदर मुंडा,नागेश्वर लोहरा,संजीव वर्मा, कैलाश मुंडा, कृष्णा मुंडा, चंद्रशेखर सिंह मुंडा, संदीप तिर्की, जेनीता तिग्गा, पुष्पा टोप्पो आदि उपस्थित थे।

अरगड्डा बिरसा मोड़ पर ग्रामीणों ने सरना झंडा उखाड़े जाने को लेकर की बैठक, दोषियों पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड


 अरगड्डा बिरसा चौक में रविवार को आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा दूरी बनाकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कुलदीप बेदिया व संचालन राजेश बेदिया ने की। इसमें कंजगी, बुमरी, चपरी, पडरिया, बड़का चुम्बा, छोटका चुम्बा, बुंडू, सूईयाडीह, टोंगी, अरगडा, सिरका, कहुआबेड़ा, हेसला, महुआटांड़, मनुवा, फूलसराय आदि गांवों से ग्रामीण शामिल हुए। दलित एवं आदिवासी जनों ने 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के दिन बुमरी, कंजगी गांव में पुलिस संरक्षण में सरना झण्डा उखाड़े जाने कि कड़ी निंदा करते हुए जिला प्रशासन से संबंधित लोगों पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अविलंब कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही ग्रामीणों पर मिथ्यापवाद लगाते हुए भू माफियाओं द्वारा किए गए झूठे मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की गई। मौके पर लक्ष्मन वेदिया, लाली बेदिया, डेगन बेदिया, राजू विश्वकर्मा, जयनंदन गोप, धन्नेलाल बेदिया, रामबृक्ष बेदिया, किस्टो बेदिया, छोटन मुंडा, चंद्रिका राम, लालदेव करमाली, लाका बेदिया, धनेश्वर मुंडा, करमचंद उरांव, शिवदेव बेदिया, गणेश करमाली, करण बेदिया, कजरू करमाली, छोटेलाल करमाली, पर्याग बेदिया, लालचंद बेदिया, सुरेश बेदिया, बैजनाथ बेदिया, तिलेश्वर बेदिया, परमेश्वर बेदिया कई उपस्थित थे

मुंडागोड़ा ग्रामीणों ने आदिवासी नेता शत्रुधन व सोमदेव की रिहाई की किया मांग

                       रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड


बुमरी के मुंडागोड़ा संथाल समाज के लोगों ने रविवार को आदिवासी जन परिषद के कोयलांचल अरगड्डा क्षेत्र अध्यक्ष शिवनाथ मांझी के नेतृत्व में आदिवासी नेता शत्रुधन बेदिया और  सोमदेव करमाली की रिहाई को लेकर जिला प्रशासन रामगढ़ और रुंगटा प्रबंधन का पुतला फूंका। इस दौरान सभी ने आदिवासियों को शोषण बंद करो, आदिवासी एकता जिंदाबाद आदि के जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व संथाल समाज के लोगों ने कर्मा को लेकर पूजा उत्सव मनाने को लेकर मंथन किया। मौके पर महिला मोर्चा जिला रामगढ़ अध्यक्ष सोनी प्रिया, दशाराम मांझी, तुलसी बेदिया, शेखर बेदिया, कार्तिक मांझी, मुन्नी राम मांझी ,सुखदेव मांझी, सोहन मांझी, नागो बेदिया, सुरेश मांझी, बबलू मांझी, बाबूलाल मांझी, जीतन मांझी ,रूपलाल मांझी, हीरालाल मांझी, रतीलाल मांझी, त्रिभुवन मांझी, लक्ष्मण मांझी आदि उपस्थित थे।

आजप ने कंजगी हरिजन कॉलोनी महिलाओं से स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ने की किया अपील

                   रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड


 आदिवासी जन परिषद के सदस्यों के द्वारा रविवार को कंजगी हरिजन कॉलोनी महिलाओं के बीच दूरी बनाकर स्वास्थ्य और रोजगार संबंधी बातें रखी। इससे पूर्व सभी ने राज्य के पद्मश्री रामदयाल मुंडा जी के जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही इनके द्वारा झारखंडी कला, संस्कृति और इसके विकास के संदर्भ में विचार व्यक्त किया। अवसर पर आजप केंद्रीय सचिव गंगा बेदिया, महिला मोर्चा जिला रामगढ़ अध्यक्ष सोनी प्रिया, आजप जिला रामगढ़ सचिव रामप्रसाद नायक, जिला सदस्य राजू बेदिया उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अगुवाई आजप महिला मोर्चा जिला रामगढ़ सचिव गीता देवी व संचालन कविता देवी ने की। आजप पदाधिकारी गंगा बेदिया, राजू बेदिया, सोनी प्रिया ने स्वास्थ्य और रोजगार संबधी जानकारी देने की शुरूआत फीता काटकर किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि आज के परिवेश में आदिवासी जन परिषद ग्रामीणों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ समाज के महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ और कोरोना जैसे महामारी में सरकार के द्वारा श्रम कार्ड के आधार पर मिलने वाले लाभ के बारे में भी बतलाया जा रहा है। सबों ने संकल्प लिया कि आदिवासी, मूलवासी के जल, जंगल, जमीन की रक्षा हर कीमत पर करते हुए अपने- अपने बच्चों को शिक्षित कर समाज सुदृढ़ बनाएंगे। मौके पर देवकी देवी, सारो, देवी, सावित्री देवी, दशमी देवी, फुनवा देवी, गुलाबी देवी, लाल मुन्नी देवी, ज्योति देवी, रेणु कुमारी, कुंती, आशा, मानो, उर्मिला, रीना देवी, भंगी समेत कई उपस्थित थे।

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...