Saturday, 17 October 2020

मां के भक्तों ने नवरात्र पूजा आरंभ कर सुख शांति की कामना की

रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

कोयलांचल अरगड्डा, सिरका, जीएम ऑफिस समेत आस-पास के गांव टोंगी, पडरिया, चपरी, कंजगी, बुमरी, हेसला, मनुआ, फुलसराय के मां वैष्णो, दुर्गा के भक्तों ने शनिवार से अपने घरों और सार्वजनिक पूजन स्थल पर कलश स्थापना कर नवरात्र पूजा आरंभ कर दी। अवसर पर ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ पूरे विधि विधान और दूरी बनाकर की गई। सभी ने जगत जननी माता दुर्गा से वर्तमान महामारी विपत्ति को जल्द शांत करने और सुख शांति का आशीर्वाद मांगा। पूजा के लिए महिला भक्तों ने फल, फूल, मिष्टान्न, लाल चुनरी, सिंदूर अर्पण मां के चित्र सिंहासन में रखकर आराधना किया।इस दौरान पूरे क्षेत्र में मां के जयकारों का उद्घोष पूजन अवसर पर घरों और सार्वजनिक पूजा पंडालों पर होता रहा। पूरा क्षेत्र भक्ति के सरोवर में डूबा रहा।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...