Friday, 16 October 2020

कोयलांचल अरगड्डा- सिरका में नवरात्र पर भक्त मां की करेंगे आराधना, तैयारी पूरी

                  रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड

कोयलांचल अरगड्डा- सिरका, जीएम ऑफिस समेत आस-पास के गांव पडरिया, टोंगी, बुमरी, चपरी, कंजगी, हेसला, मनुवां, फुलसराय, बिंझार के भक्तों द्वारा मां जगत जननी की पूजा आज नवरात्र पर शनिवार से कलश रखकर आरंभ की जाएगी। इसे लेकर पूजा पंडालों में भी दुर्गा सप्तशती पाठ ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूरी करवाई जाएगी। इस बार पूजा को लेकर भीड़- भाड़ नहीं लगाने और गाइडलाइन का भी पालन करने की कोशिश होगी। क्षेत्र के पूजा पंडालों को साधारण रूप से तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए कारीगर अपने कामों में लगे हुए हैं। पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा भी छोटी बनाई जा रही है। पूजा को लेकर बाजारों के दुकानों में फल, फूल, चुनरी और मिष्ठान दुकानदार रखकर भक्तों के इंतजार में बैठे हुए है।

No comments:

Post a Comment

कजंगी में समाजसेवी बैगा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

  सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर प...