रिपोर्ट आरकांत/तपन झारखंड
कंजगी के हरिजन कॉलोनी में शुक्रवार को दर्जनों महिलाओं ने स्वरोजगार को लेकर बैठक आयोजित की इसकी अध्यक्षता महिला नेत्री कविता देवी ने किया। बैठक में आदिवासी जन परिषद के जिला रामगढ़ सचिव रामप्रसाद नायक उपस्थित रहे। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अभी के विपरीत हालात में रोजगार को लेकर हर कोई चिंतित है। इसमें सबसे ज्यादा गांव में रहने वाले गरीब परिवार कैसे गुजारा करें इन बातों को लेकर चर्चा हुई। अंत में स्वरोजगार पर जोर देते हुए, मोमबत्ती, अगरबत्ती, सर्फ, साबुन बनाकर स्वावलंबी होने पर महिलाओं ने बल दिया। सभी ने इसे लेकर अभियान चलाने की बात कहीं। साथ ही इसके लिए प्रशिक्षण आजप ने गांव की महिलाओं को देने का संकल्प भी लिया। मौके पर ज्योति देवी, उर्मिला देवी, सोहरी देवी, आशा देवी, लालमुन्नी देवी, दशमी देवी, गुलाबी देवी, कैली देवी, सुमन देवी, सालो देवी, ललिता देवी आदि महिलाएं उपस्थित थी।

No comments:
Post a Comment