चित्रकला में सफल अदिवी, दिलासा दीपिका होंगे पुरस्कृत
सिरका।अरगड्डा क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को कक्षा प्रथम से लेकर पंचम तक के करीब 40 भैया- बहनों ने दीपावली के दीपोत्सव को लेकर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजन में भाग लिया। इनमें चित्रकला में कक्षा चतुर्थ प्रथम स्थान आदिव पटेल, कक्षा द्वितीय दूसरा स्थान दिलासा कुमारी, कक्षा चतुर्थ तृतीय स्थान दीपिका कुमारी रहीं। अवसर पर छात्रों को प्रचार्य कुमार विमलेश द्वारा दीपावली के ऐतिहासिक महत्व और संस्कृति से जुड़ाव के बारे में बताया गया। जबकि प्रभारी आचार्य सुंदर कांत झा ने बच्चों को सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने, पूरे देश में दीपावली के त्योहार का उत्सव, भगवान श्री गणेश, लक्ष्मी पूजन, रोशनी, रंगोली, पटाखे, घर, मंदिरों दुकानों में सफाई, सज्जा आनंद व खुले में आतिशबाजी करने के बारे में बताया। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए धुवा कम करने, आंखों की जलन को रोकने संबंधी जानकारी दी। मौके पर एसवीएम के कई आचार्य, विद्यालय परिवार सदस्य, कर्मचारी व अन्य उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment