सिरका। कंजगी में शुक्रवार को समाजसेवी स्वर्गीय बैंगा करमाली की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए ग्रामीणों व परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प माला फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि अरगड्डा- सिरका मोड़ में प्रथम दुकान बैगा करमाली की थी। जिस कारण उक्त मोड़ का नाम इनके नाम से लोग जानते हैं। वे मंडा पूजा में भक्तों को अपनी सेवा देते थे। इन्हें कभी भुला नहीं जा सकता हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में बुमरी पूर्व मुखिया मिनी देवी, अक्षय कुमार, विक्की करमाली, मोहन ठाकुर, मालती देवी, सीता देवी, उपासी देवी, कलवा देवी, रिंकू देवी, लक्ष्मी, राज करमाली आदि शामिल हैं।

